Let’s travel together.

निमृत कौर और टीना दत्ता में हुई घमासान लड़ाई

66

Bigg Boss 16 अब दर्शकों के फेवरेट शो में से एक बन गया है। बिग बॉस के घर में वैसे तो आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़े देखने को मिलते हैं. लेकिन, लेटेस्ट प्रोमो क्लिप में टीना और निमृत कौर की लड़ाई देख लोगों का खूब मनोरंजन हो रहा है। हाल ही में, बिग बॉस के मेकर्स ने एक प्रेमो रिलीज किया है, जिसमें टीना दत्ता और निमृत की कैट फाइट नजर आ रही है। वीडियो में नजर आ रहा हैं कि कैसे टीना और निमृत एक दूसरे को उल्टा सीधा कहती दिखाई दे रही हैं। इस झगड़े की शुरुआत किचन की सफाई को लेकर होती है, जो बात बात में ही इतनी बढ़ जाती है कि दोनों एक दूसरे को खूब बुरा भला कह डालती हैं।

प्रोमो में नजर आ रहा है कि पहले टीना दत्ता किचन की गंदगी की ओर इशारा करते कहती हैं कि ये देखो इसे कोई कैसे साफ कर सकता है? फिर निमृत इसका जवाब देते हुए कहती हैं। इस पर फिर टीना भड़क जाती हैं और निमृत कहती हैं तुम्हारा तो कुछ लेना देना नहीं है इसमें फिर भी घुस रही हो। इस पर टीना काफी भड़क जाती हैं और उन्हें खरी खोटी सुनाने लगती हैं।

इसी बीच प्रोमो में नजर आ रहा है कि बहस के बीच टीना दत्ता प्रियंका के साथ मिलकर निमृत का मजाक उड़ाने लगती हैं, जिस पर निमृत भी पर्सनल अटैक करते हुए कहती हैं कि तुम्हारी तरह मैं यहां फेक रिश्ते नहीं बनाती। टीना पर्सनल होते हुए कहती हैं कि “हां कभी गौतम कभी टीना कभी अब्दू, जिस पर निमृत कहती हैं शालीन अब मैं तुम्हें दिखाउंगी प्यार की सच्चाई। इसी बहस के बीच टीना कहती हैं किचन में अर्चना पार्ट 2 आ गई। इस पर निमृत कहती हैं कि जो हरकतें तुम करते हैं दूसरों को मत कहो। खैर बिग बॉस हाउस के अंदर तो ये झगड़े होना रोज की बात है, लेकिन इस कैट फाइट में क्या वापस निमृत और टीना की दोस्ती का पैच अप होगा या नहीं, ये देखना दिलचस्प होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811