Let’s travel together.

माउन्ट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने वाले दल ने की जिले के प्रशासनिक अधिकारियों से भेंट

0 93

पर्यावरण, सड़क सुरक्षा व सामाजिक सुधार के संदेश लेकर निकला है युवाओं का दल

गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट

माउन्ट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने और 11 देशों में 4 लाख 35 हजार किलोमीटर पैदल यात्रा करने वाले सामाजिक सामाजिक डेंजरस एडवेंचर्स स्‍पोर्टस लॉगेस्‍ट वर्ल्‍ड टूर बाय ऑन फुट, गिनीज बुक/ लिम्‍का बुक इंडिया स्‍टार बुक आफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड होल्‍डर माऊंट एवरेस्ट पर्वतारोहियों का दल आज गुना जिले में पहुंचा। इस दौरान दल द्वारा मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रथम कौशिक एवं संयुक्‍त कलेक्‍टर श्री आरबी सिण्‍डोस्‍कर जिला कलेक्टर से मुलाकात कर पर्यावरण एवं सामाजिक सुधार के संदेशों को लेकर चर्चा की। संयुक्‍त कलेक्‍टर द्वारा दल के सदस्यों के अदम्य साहस और कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने दल के सदस्यों से पर्यावरण सुरक्षा के लिए विभिन्न राज्यों एवं देशों में किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली तथा युवाओं को संदेश देने के लिए पदैल यात्रा के माध्यम से सम्पर्क करने की सोच की सराहना की। पर्वतारोहियों ने बताया कि देवभूमि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा से हरिद्वार के रास्ते वे राजस्थान के समस्त जनपदों की यात्रा करके यहां पहुंचे हैं। दल के सदस्यों के द्वारा सड़क सुरक्षा, बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ, नशा मुक्ति सहित अन्य जागरूक कार्यक्रमों के बारे में यात्रा के दौरान विभिनन क्षेत्रों में लोगों से सीधा संवाद कर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। पर्वतारोही दल के लीडर अवध बिहारी लाल ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश् के लखीमपुर जिले के दोहरारा गांव निवासी हैं। 30 जुलाई 1980 में लखीमपुर में आई बाढ़ में उनका पूरा परिवार खत्म हो गया था उस समय वे 13 वर्ष के थे। इस दौरान वे तीन दिन तक पेड़ पर बैठे रहे थे, तब सेना के हेलीकॉप्टर से आए जवानों ने उनकी जान बचाई।

इसके बाद अवध बिहारी लाल ने पर्यावरण संरक्षण को अपने जीवन का लक्ष्य मान लिया तथा उसी समय से पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने घर से निकल गये। दल के सदस्य लखनऊ के जितेन्द्र प्रताप ने बताया कि अवध बिहारी लाल के साथ वह 11 वर्ष की आयु में 1995 में जुड़े थे। उन्होंने बताया कि भारत सहित अन्य 11 देशों की पैदल यात्रा कर 14 करोड़ 50 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं। उनके दल में महेन्द्र प्रताप और गोविंद नंद, विजय शंकर सहित 20 सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि सभी सदस्यों ने देह दान कर रखा है तथा पर्यावरण सरंक्षण, बेटी-बचाओ, बेटी पढाओं का संदेश रास्त में मिलने वाले युवाओं, को दे रहे है। दल के सदस्यों ने बताया कि श्‍योपुर में दो दिन का भ्रमण कूनो नेशनल पार्क के बाद भोपाल जायेंगे। जहां मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मिलकर सामाजिक सदेशों एवं पर्यावरण के लिए किये सकल्पों की जानकारी देंगे। आज जिला स्‍तरीय रोजगार मेला के दौरान माउन्ट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने वाले दल ने भारत एवं अन्‍य देश में किये गये भ्रमण का अनुभव साझा किया एवं हिमालय की चोटी पर टीम द्वारा फहराये गए झण्‍डे के संबंध में उपस्थित आवेदकों से अपने अनुभव साझा किये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा जिला कर्यालय में पार्टी की कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित     |     अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का गैरतगंज में भव्य स्वागत     |     गढ़ी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,एक वर्ष पहले बनकर अब तक नहीं हुआ उद्घाटन,बंद ताले तोड़कर घुसे चोर     |     भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न     |     धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |     भोपाल में नृत्य नाटिका “तू ही शक्ति तू ही नारी” का भव्य मंचन     |     लाॅक डाउन: सिर्फ सियासी शोशेबाजी या भावी संकट की ‘पब्लिक टेस्टिंग’ ? -अजय बोकिल     |     बामुलाहिजा :: तारीफ की चाशनी, CM हलकान!- संदीप भम्मरकर     |     बंदियों का चरित्र व व्यवहार बदलने शिवपुरी सर्किल जेल में गूंजा गायत्री मंत्र     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811