संगत संस्था ने आयोजित किया आदिवासी ग्राम भरदा चंदौरा में मानसिक स्वास्थ्य अवसाद पर जागरूकता कार्यक्रम
सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट
शुक्रवार को संगत संस्था ने आदिवासी गांव भरदा चंदौरा में मानसिक स्वास्थ्य अवसाद पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से भोपाल से साइक्लोजिस्ट हर्षिता यादव पधारीं जिन्होंने मानसिक स्वास्थ्य पर विस्तार से ग्रामीणजन से बात की। अवसाद के लक्षण अवसाद से दूर कैसे रहा जा सके इस पर पूरी चर्चा की। साथ ही संगत संस्था के जिला समन्वयक प्रशांत शर्मा ने मानसिक स्वास्थ्य पर संगत संस्था द्वारा रायसेन जिले में किये जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला।

इसके साथ ही कार्यक्रम में हैप सुपरवाइजर गौरीशंकर द्विवेदी ने उपस्थित ग्रामीण जन को स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन हैप सुपरवाइजर ब्रजेश पाराशर जी ने किया। एवं संस्था की आगामी रूप रेखा से परिचित करवाया। कार्यक्रम में गर्भवती माताओं को बेहतर स्वास्थ्य रखने के लिए प्रोत्साहन स्वरूप उपहार दिए गए कार्यक्रम में ए एन एम ,सरपंच, सचिव आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ता एवं आशा सुपरवाइजर और लगभग तीन सौ की संख्या में महिलाएं पुरुष बुजुर्ग किशोरी बालिकाएं सभी ग्रामीण जन उपस्तिथ रहे।