Let’s travel together.

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश श्री मिश्रा ने सी.एम. राइज स्कूल देवास में विज्ञान प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

0 264

 

नितिन गुप्ता देवास 

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश श्री प्रभात कुमार मिश्रा ने सी.एम. राइज शासकीय मॉडल उमावि बालगढ़ देवास में चार दिवसीय वार्षिकोत्सव का शुभारंभ विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन कर किया। इस दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती निहारिका सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एच.एल. खुशाल, ए.डी.पी.सी श्री ओ.पी. दुबे, जिला विज्ञान प्रभारी श्री रजनीश पोरवाल उपस्थित थे।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश श्री मिश्रा ने विद्यार्थियों को कानूनों का पालन करने की सीख दी और विद्यार्थियों के द्वारा निर्मित मॉडलों की प्रशंसा की। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सी.एम. राइज विद्यालय भवन निर्माण के लिए स्वीकृत भूमि एवं विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क परिवहन व्यवस्था शीघ्र प्रारंभ किये जाने की जानकारी दी। विद्यालय प्राचार्य देवेन्द्र बंसल ने अतिथियों को शासन की महत्वाकांक्षी सी.एम. राइज स्कूल योजना की विस्तृत जानकारी दी एवं विद्यालय में होने वाली विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया।

प्रदर्शनी में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों द्वारा तैयार किये गये लगभग 100 से अधिक वर्किंग मॉडलों में मुख्यतः सोलर सिस्टम, सौर ऊर्जा, हाईड्रॉलिक सिस्टम, वर्षा जल संग्रहण, पर्यावरण संरक्षण, स्मार्ट सिटी, आदि का प्रदर्शन किया गया। जो पास्कल, ब्रनोली, आर्कमिडिज़, आदि वैज्ञानिकों के सिद्धान्त पर आधारित थे। समस्त विद्यार्थियों का मार्गदर्शन ‍‍शिक्षक श्री दिनेश फाइके, श्री योगेश राठौर, श्री रवि शंकर गौतम, श्रीमती नेहा सिंह, श्रीमती निशा नागर, श्रीमती भारती जायसवाल, श्रीमती श्वेता काकड़े ने किया ।

इस अवसर पर उप प्राचार्य श्रीमती नीलू दुबे, प्राधानध्यापक श्री संजय पाटील, श्री रविन्द्र नरवेर, डॉ फैज़ जिलानी, श्री गौरव विश्वकर्मा, श्री संतोष नरवरिया, श्री अनिल आर्य, श्री राजकुमार पटेल, श्री बनेसिंह राठौर, श्री महेश झरोका, श्री प्रदीप भाटी, श्री एच.एल. जाट, श्री प्रतीक जोशी, श्री पंकज वर्मा, श्री पी.एन. सूमन, श्री योगेन्द्र वर्मा, श्री अनिल लिम्बोदिया, श्रीमती स्मृति शर्मा, श्रीमती लक्ष्मी पाटीदार, श्रीमती दीक्षा दुबे, श्रीमती मिथिलेश पाल, श्रीमती सुनीता सक्सेना, श्रीमती प्रेमलता कुमरावत, श्रीमती दीक्षा माहेश्वरी, श्रीमती शिवानी मिश्रा, श्रीमती अंकिता मालवीय उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन श्री प्राजंल रंजन अवस्थी ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिलाओं को मंहगाई के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए : पवित्र कौर     |     मुख्यमंत्री पहुंचे कुंवरगढ़ महोत्सव में कहा पुनः कुंवरगढ़ के नाम से पहचाना जाएगा     |     अंबाडी और कयामपुर में आग का कहर, आकाशीय बिजली और शॉर्ट सर्किट से फसलें खतरे में, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ     |     बालमपुर घाटी बनी हादसों की घाटी,15 दिन में चौथी दुर्घटना     |     भाजपा जिला कर्यालय में पार्टी की कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित     |     अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का गैरतगंज में भव्य स्वागत     |     गढ़ी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,एक वर्ष पहले बनकर अब तक नहीं हुआ उद्घाटन,बंद ताले तोड़कर घुसे चोर     |     भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न     |     धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811