Let’s travel together.

लापरवाह वाहन चालकों पर यातायात पुलिस की निरंतर कार्यवाही

0 96

लापरवाह 643 वाहन चालकों से वसूला 3,67,750/- समन शुल्क

अरविंद गौड़ गुना

गुना जिले में सुदृढ, सुभम एवं दुर्घटना मुक्त यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु गुना पुलिस अधीक्षक श्री पंकज श्रीवास्तव द्वारा जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लापरवाह वाहन चालकों पर कठोरतम कार्यवाही हेतु अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों को निरंतर निर्देश दिये जा रहे हैं। जिसके तहत यातायात उप पुलिस अधीक्षक श्री मनोज वर्मा के मार्गदर्शन में यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश मिश्रा एवं उनकी यातायात टीम द्वारा शहर में सुदृढ एवं दुर्घटना मुक्त यातायात व्यवस्था बनाये जाने हेतु माह दिसंबर में दिनांक 01 से 15 तक की अवधि में बिना हेलमेट धारण किये दो पहिया वाहन चालकों के विरुद्ध 369 वालान, बिना सीटबेल्ट लगाए वाहन चलाने वाले चालकों के ॥ चालान, बिना लाइसेंस वाहन चलाने वाले चालकों के 04 चालान, बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने वाले चालकों के 28 चालान, इंटरसेप्टर व्हीकल में इनबुल्ट लेजर स्पीड गन के माध्यम से तेज गति से चलने वाले वाहनों के 59 चालान एवं मोटर व्हीकल एक्ट की अन्य धाराओं सहित कुल 643 चालान किये जाकर कुल 3,67,750/- रुपये का समन शुल्क वसूल किया गया। इसके अतिरिक्त बिना परमिट चल रहे ऑटो रिक्शाओं के विरुद्ध प्रकरण तैयार किये जाकर माननीय न्यायालय पेश किये गये तथा संबंधित धाराओं मे मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत लाइसेंस निलंबन के प्रकरण तैयार किये जाकर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को भेजे गये हैं। यातायात पुलिस द्वारा बिना हेलमेट दो पहिया •वाहन चलाने वाले चालकों को हेलमेट पहनने, जो पार्किंग में वाहन खडा न करने एवं यातायात संकेतों का पालन करने की अपील की गई। गुना यातायात पुलिस की लापरवाह वाहन चालकों पर इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी इसी प्रकार सतत् जारी रहेगी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची जनपद की सुनारी ग्राम पंचायत से हुआ जिला स्तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ     |     जिले में नरवाई में आग लगाने पर धारा 163 के तहत प्रतिबंध     |     गढ़ी में सड़क सुविधाओं के विस्तार की मांग, एमपीआरडीसी को भेजा आवेदन     |     नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर दौड़ रहीं यात्री बसें, प्रशासन मौन     |     हाईवे किनारे की 150 करोड़ रुपए की जमीन घोटाले मे एफआईआर दर्ज, सात अधिकारी व कर्मचारियों पर थाने में  दर्ज हुआ मामला     |     माधव टाइगर रिजर्व में है बलारी माता का मंदिर, यहां पर मां दिन में तीन रूप बदलती है     |     बालमपुर घाटी में फिर टला बड़ा हादसा, कंटेनर खाई में गिरने से बचा     |     खरमास शुरू, मांगलिक कार्यों पर विराम, 35 दिन बाद होगी फिर से शादियां     |     पर्वतारोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव 2 अप्रैल से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर  चढ़ाई करने  निकलेगी     |     सूखी  बाईपास पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज के कारण मंडीदीप की तरफ जाने वाले वाहनों पर लगी रोक, हाईवे 18 पर बढ़ा ट्रैफिक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811