विक्रम विश्वविद्यालय के सिस्टम इंजीनियर डॉ विष्णु कुमार सक्सेना को निलंबन पर हाईकोर्ट ने दिया स्टे आर्डर
हेमेंद्रनाथ तिवारी उज्जैन
विक्रम विश्वविद्यालय के सिस्टम इंजीनियर डॉ विष्णु कुमार सक्सेना को कुलसचिव विक्रम विश्वविद्यालय ने निलंबित किया था। इस निलंबन आदेश को डॉ सक्सेना ने उच्च न्यायालय में अपने अधिवक्ता विवेक फड़के के माध्यम से याचिका प्रस्तुत कर चुनौती दी थी। इस संदर्भ में अधिवक्ता विवेक फड़के से हुई चर्चा में श्री फड़के ने बताया कि आज हुई सुनवाई में डॉ सक्सेना की ओर से उच्च न्यायालय में पक्ष रखा,सुनवाई के बाद विक्रम विश्वविद्यालय के द्वारा जारी निलंबन आदेश पर न्यायालय ने स्थगन(स्टे) जारी किया।