Let’s travel together.
nagar parisad bareli

“कामगारों की कांग्रेस” अभियान के तहत पिंडरई में मजदूर सम्मेलन संपन्न

0 548

गरीबों के मकान, मजदूरों की मनरेगा खा गई भाजपा सरकार: विजय चौरे

तारकेश्वर शर्मा

छिंदवाड़ा। असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथजी एवं लोकप्रिय सांसद नकुलनाथजी के निर्देश पर “कामगारों की कांग्रेस” अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत ग्राम पिंडरई में मनरेगा मजदूर श्रीमती मुन्नी यादव एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष कदीर खान की अध्यक्षता में मजदूर सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें आधा दर्जन गांवों के सैकडों मजदूर एवं कामगार कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष नृसिंह साहू, रघुवीर मोहने, रामकृष्ण माटे, नीरज साहू, पूना राम चोरिया, सरदार सिंह, क्रिस वस्त्राणे, सहित बडी संख्या में संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए। सम्मेलन को सौंसर विधायक विजय चौरे, कामगार कांग्रेस के अध्यक्ष वासुदेव शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष द्वारपाल मालवीय ने संबोधित किया।


सौंसर विधायक विजय चौरे ने कामगार सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में 18 साल से भाजपा की सरकार है, जिसने सबसे अधिक अन्याय गरीब मजदूरों के साथ किया है। केंद्रीय मंत्री रहते हुए माननीय कमलनाथजी ने गरीब मजदूरों को पक्के मकान दिलाने के लिए 2011 में सर्वे कराया था, कच्चे मकानों को पक्का बनाया जाना था, आज उक्त सर्वे को 11 साल हो गए लेकिन गांवों में गरीब मजदूरों के कच्चे मकान पक्के नहीं बन पाए, 2011 में ही कांग्रेस की केंद्र सरकार से कमलनाथजी ने मध्य प्रदेश सरकार को गरीबों के आवास के लिए पर्याप्त फण्ड उपलब्ध करवाया था, इसके बावजूद भी भाजपा की मप्र सरकार गरीब मजदूरों को आवास मुहैया नहीं करा पाई, लगता है भाजपा सरकार गरीबों के मकानों का पैसा भी खा गई है, जिला पंचायत भी भाजपा की रही है जिसने भी गांवों के गरीब मजदूरों के साथ अन्याय किया है, जिसके कारण न तो गांव के गरीब को मकान मिले, न ही रोजगार गारंटी में काम मिलता है। विधायक विजय चौरे ने सम्मेलन में उपस्थित मजदूरों से कामगार कांग्रेस से जुडकर अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर संघर्ष करने का आव्हान किया।
कामगार कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने हर पंचायत में इसी तरह के मजदूर सम्मेलन करने की जरूरत बताई और आने वाले 23 फरवरी को कामगारों के सवालों पर जिला मुख्यालय पर मजदूरों का हल्ला बोल आंदोलन करने का आव्हान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811