सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट
सोमवार को सलामतपुर थाना अंतर्गत दीवानगंज चौकी पुलिस ने भोपाल विदिशा रोड पर दो पहिया वाहनों का जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट की जांच की गई। बगैर हेलमेट लगाए दो पहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर जुर्माना वसूला गया है। वाहनों की जांच कार्रवाई से चालकों में हड़ंकप मच गया।वाहन चालक कार्रवाई से बचने के लिए रास्ता बदलकर भी जाते नजर आए। पुलिस का कहना है कि दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाकर वाहन चलाना अनिवार्य है। बगैर हेलमेट लगाकर वाहन चलाने पर चालान काटकर 250 रुपए का जुर्माना वसूला जा रहा है।पुलिस ने वाहन चैकिंग अभियान के दौरान दोपहिया वाहनों को रोका। जिसमें मुख्य रूप से पुलिस ने हेलमेट को लेकर वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की और जुर्माना वसूल किया गया। दीवानगंज चौकी प्रभारी बीरबल सिंह ने बताया कि हेलमेट लगाकर वाहन चलाने में चालक सुरक्षित यात्रा करता है। हादसे की स्थिति में वाहन चालक ने हेलमेट लगाए रहता तो उसे सिर की गंभीर चोट नहीं लगती और उसकी जान भी बच जाती है। इसलिए हेलमेट लगाकर दो पहिया चलाना अनिवार्य किया गया है। दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाकर वाहन चलाना अनिवार्य है। बगैर हेलमेट लगाकर वाहन चलाने पर चालान काटकर 250 रुपए का जुर्माना वसूला जा रहा है।कार्रवाई के साथ ही पुलिस हेलमेट के प्रति दो पहिया वाहन चालकों को जागरुक भी कर रही है।