Let’s travel together.

सरकार को सद्बुद्धि दिलाने की हवन पूजन, हवन के वैदिक मंत्रोच्चारण की आवाजों से गूंज उठा शनि देव मंदिर

0 111

परिसर ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका अपनी जायज प्रमुख मांगों को लेकर डटी हड़ताल पर

शिवलाल यादव रायसेन

मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका जिला इकाई रायसेन के बैनर तले शनिवार की शाम नवग्रह शनि देव मंदिर धाम परिसर में सरकार को सद्बुद्धि दिलाने हवन किया। साथ ही उन्होंने अभी करो अर्जेंट करो हम को परमानेंट करो आंगनवाड़ी सहायिका मजदूर संघ जिंदाबाद जिंदाबाद के जमकर नारे लगाए। वही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने प्रदेश की शिवराज सरकार मोदी सरकार को सद्बुद्धि दिलाने हवन की पूर्णाहुति दी।आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ,सहायिकाओं ने कहा कि सरकारे हमारी जायज मांगों को पूरा करें ।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता क्रियाशील सदस्य वसुधा मिश्रा ,तरुन्नम खान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ जिलाध्यक्ष प्रीति ,शर्मा सुनीता बेदी, माया सिंह कुशवाहा, ममता कुशवाहा सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा की सरकारे हमारी जायज प्रमुख मांगों को पूरा ना करके उन्हें नजरअंदाज कर रही है ।

पूर्व कमलनाथ सरकार के समय का मानदेय भाजपा की शिवराज सरकार ने अटका रखा है ।उसे जल्द भुगतान किया जाए ।आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं को टीए डीए सहित अन्य सुविधाएं मानदेय 25 हजार रुपये तक बढ़ाया जाए । उनके बीमा आयुष्मान उपचार कार्ड बनाकर स्वास्थ्य सुविधा बढ़ाई जाए।साथ ही बेगारी के काम पर रोक लगाई जाए ।क्योंकि मौजूदा समय में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका से शासन प्रशासन द्वारा बेगारी के काम ज्यादा कराए जा रहे हैं ।जिससे वह मानसिक रूप से प्रताड़ना के शिकार हैं ।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अदर सरकारों ने उनकी जायज मांगों को पूरा नहीं किया तो हम सभी लोग एकजुट होकर सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811