Let’s travel together.
nagar parisad bareli

मप्र का अमरकंटक भी ठंड की चपेट में, मे कई सालों का टूटा रिकार्ड,जमी बर्फ की परत

0 531

अनूपपुर का पारा जीरो

अनूपपुर। उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओ का नतीजा अनुपपुर के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। तापमान में गिरावट की वजह से जिले के पवित्र नगरी अमरकंटक का तापमान लुढ़ककर 0 जा पहुचा , पवित्र नगरी में सुबह सुबह बर्फ की एक परत चढ़ी हुई है । अमरकंटक की नर्मदाघाटी व आसपास का मैदानी क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर में ढका नजर आ रहा है। लगातार बर्फ जमने के और बर्फीली हवाओं के कारण पूरा अमरकंटक में अब कोल्ड अटैक की चपेट में है। यहां आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। लोग घरों से बाहर तक नहीं निकल रहे हैं । लोग जरूरी काम से ही घर से बाहर निकल रहे हैं।

पवित्र नगरी अमरकंटक का मैकल पर्वतीय क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी ठंड की चपेट में रहा है। अमरकंटक का तापमान न्यूनतम स्तर पर रहा, अमरकंटक का पारा लुढ़क कर 0 डिग्री तक जा पहुचा , जिसका नतीजा अमरकंटक के अनेक स्थानों पर अहले सुबह बर्फ की चादर बिछी रही। साथ ही खेत खलिहानो में जमी बर्फ की परत देखी गई। इस दौरान अमरकंटक सहित जिलेभर में भीषण ठंड से प्रभावित रहा।
सम्भावना जताई जा रही है कि अमरकंटक की वादियों में आगामी एकात सप्ताह इसी तरह की कंपकपाती ठंड का असर बना रहेगा और कुछ रातें और भी बर्फ जम सकती है। वहीं शीतलहर के में लगी फसलों के साथ नगदी रूप में उगाई जाने वाली आलू, टमाटर, सब्जी की फसलों पर भी खतरा मंडराने लगा है। वही स्थानीय लोगो का कहना है कि कई सालों का रिकार्ड टूटा है। इस बार रिकार्ड तोड़ ठंड पड़ रही है । जिसके चलते कई हिस्सों में बर्फ जमी हुई है ।

यह पहला मौका नही है जब अमरकंटक में तापमान में गिरवाट के दौरान बर्फ जमी हो , दशको बाद अधिक दिनों तक लगातार बर्फ जमने का सिलसिला अमरकंटक में चला आ रहा है। लगातार तापमान न्यून स्तर पर पहुंचते हुए कोहरे के रूप में धरती पर गिरी ओस की मोती को बर्फ की चादरों में तब्दील हो रही है।अनूपपुर में कुछ दिनों से हाड़ कंपा देने वाली सर्दी ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। अनूपपुर में ठंड का सितम जारी है। जिससे लोग कंपकंपाते दिखाई दिए। वह ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते रहे। ठंड के कारण बुजुर्ग लोग घरों में दुबके रहे। सर्दी के बढ़ने से लोगों का जन जीवन पर गहरा असर पड़ा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811