सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट
सलामतपुर थाना क्षेत्र के दीवानगंज चौकी अंतर्गत एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। बुधवार को दीवानगंज पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि रायसेन जिले के दीवानगंज के अम्बाड़ी निवासी 65 वर्षीय बाबूलाल प्रजापति पिता राजाराम प्रजापति मंगलवार को घर से बकरी चराने के लिए गए थे। देर शाम बकरी घर पर आ गई और वह घर पर नहीं आए। परिजनों द्वारा ढूंढा गया तो रेलवे ट्रैक के पास उनका शव मिला। उनकी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मृत्यु हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची मर्ग कायम कर जांच में लिया है। शव का पोस्टमार्टम दीवानगंज स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को 11 बजे हुआ। पोस्टमार्टम उपरांत शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।