Let’s travel together.
nagar parisad bareli

कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख और आईटी हेड के खिलाफ एफआईआर दर्ज

0 279

भाजपा नेताओं ने भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाये जाने और उन्हें सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की क्राइम ब्रांच में की थी शिकायत

भोपाल। भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के देशद्रोही नारे लगाये जाने और उसके बाद उन नारों को सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने के खिलाफ भाजपा नेताओं द्वारा की गई शिकायत पर कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख पीयूष बबेले और आईटी हेड अभय तिवारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। रविवार को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने इस संबंध में भोपाल के एमपीनगर स्थित क्राइम ब्रांच में शिकायत की थी।
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री पंकज चतुर्वेदी एवं प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल द्वारा क्राइम ब्रांच को की गई शिकायत में कहा कि कांग्रेस के राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कमलनाथ एवं संपूर्ण कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत जोड़ों यात्रा की आड़ लेकर पूरे भारत में देशविरोधी कृत्य किए जा रहे हैं एवं यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाये जा रहे हैं, ताकि देश की लोकशांति भंग हो सके। शिकायत में कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा लोकप्रियता हासिल करने के लिए यात्रा का उद्देश्य भारत को एक करना और मजबूत करना बताया, लेकिन भारत जोड़ो यात्रा का कथित उद्देश्य एक बडा अपराधिक षडयंत्र है, जिससे देश की जनता के साथ छल किया जा रहा है। भारत जोड़ों यात्रा का मूल उद्देश्य खण्डवा मध्यप्रदेश में यात्रा के दौरान सामने आया, जो कि पाकिस्तान जिंदाबाद के नारों के रूप में देखने को मिला।
पार्टी नेताओं ने कहा कि यात्रा मध्यप्रदेश के खण्डवा के ग्राम धनगांव पहुंची तो पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। इस घटना की कांग्रेस पार्टी द्वारा स्वयं ही वीडियो रिकॉर्डिंग कर इंडियन नेशनल कांग्रेस मध्यप्रदेश के ट्वीटर हेंडल पर 25 नवंबर को ट्वीट किया गया तथा मध्यप्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख श्री पीयूष बबेले द्वारा उक्त अपराध के वीडियो को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में पत्रकारों को भी भेजा गया, परंतु अपराध का पूरे देश में प्रसार का आभास होने पर कांग्रेस पार्टी मध्यप्रदेश द्वारा अपने ट्वीटर हेंडल से कुछ देर बाद वह वीडियो डिलीट कर दिया गया।
भाजपा के नेताओं की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख पीयूष बबेले और आईटी हेड अभय तिवारी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 153-बी, 504, 505(1), 505(2), 120-बी आदि के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
भारतीय जनता पार्टी की शिकायत में राहुल गांधी प्रियंका गांधी और कमलनाथ के विरुद्ध भी एफ आई आर दर्ज करने की मांग की गई है।

न्यूज सोर्स-लोकेन्द्र पाराशर प्रदेश मीडिया प्रभारी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811