Let’s travel together.

दो दिवसीय महाबोधी महोत्सव का शुभारंभ आज26 नवम्बर को,विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन

0 106

रायसेन। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में मध्यप्रदेश शासन द्वारा दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव 26 तथा 27 नवम्बर को आयोजित किया गया है। मप्र शासन के संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से कलाओं में बौद्ध विचार पर एकाग्र महाबोधि महोत्सव के तहत 26 तथा 27 नवम्बर को प्रतिदिन शाम 06.30 बजे से बुद्ध जम्बूदीप पार्क सांची में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महाबोधि महोत्सव के तहत 26 नवम्बर को बुद्ध जम्बूदीप पार्क में शाम 06.30 बजे से म्यू मिशियू यम्मोतो जापानी लोकनृत्य एवं गायन रिएको योनेजावा, चतुर्मी मलेशा हेतियारच्ची श्रीलंका के लोकगीत तुशारा हेतियारच्ची तथा तृष्णा जातक कथा आधारित नाट्य प्रस्तुति भोपाल के धन्नूलाल सिन्हा एवं उनके साथी द्वारा दी जाएगी। साथ ही भोपाल के अफजल हुसैन एवं साथी द्वारा बुद्धम शरणम् गच्छामि धुपद पर गायन किया जाएगा।
इसी प्रकार दिनांक 27 नवम्बर को शाम 06.30 बजे पंचशील सांस्कृतिक मंच भोपाल द्वारा नृत्य एवं गायन, सागर के जुगलकिशोर नामदेव द्वारा बधाई एवं नौरता लोकनृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके पश्चात कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें दिल्ली की सरिता शर्मा, भीलवाड़ा के योगेन्द्र शर्मा, लखनऊ के मालविका हरिओम, उज्जैन के पिलकेन्द्र अरेरा, कोटा के नरेश निर्भीक, बुरहानपुर के रमेश शर्मा धुआंधार, दतिया के राज गोस्वामी तथा धार के धीरज शर्मा सम्मिलित होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811