Let’s travel together.
nagar parisad bareli

पूर्व विधायक रमेश सक्सेना ने किया भारत जोडो यात्रा का स्वागत

0 82

अनुराग शर्मा सीहोर

शुक्रवार को कांग्रेस की भारत जोडो उपयात्रा भोपाल से सीहोर विधानसभा की सीमा में पहुंची जहां पर कांग्रेसियों ने इस यात्रा का जोरदार स्वागत किया। ग्राम झरखेडा में पूर्व विधायक रमेश सक्सेना और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल यात्रियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान पूर्व विधायक रमेश सक्सेना ने कहा कि पूरे देश में इस समय जिस तरह का माहौल बना हुआ है मंहगाई और बेरोजगारी चरम पर है, आज हरेक व्यक्ति परेशान है, यात्रा को आमजनों से लेकर सभी वर्ग के लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। अब बदलाव का समय आ गया है, जनता भी मन बना चुकी है। कांग्रेस पार्टी को जनता का समर्थन जिले में भी भरपूर मिल रहा है।
भारत जोडो यात्रा समंवयक भोपाल रविन्द्र साहू झूमरवाला, जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल जिलाध्यक्ष कैलाश मिश्रा के नेतृत्व में यह उपयात्रा भोपाल से सीहोर पहुंची थी। पैदल यात्रियों का ग्राम सोनकच्छ में युवा नेता और जिला पंचायत सदस्य शशांक सक्सेना के नेतृत्व में स्वागत किया गया जिसमें बडी संख्या में उनके समर्थक और कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल थे। यह उपयात्रा शुक्रवार को श्यामपुर में विश्राम करेगी। यात्रा का स्वागत करने वालों में कांग्रेस नेता राजीव गुजराती, रघुवीर दांगी, जिला पंचायत सदस्य अनस खान, हीरालाल पाटीदार, जयंत शाह, महेन्द्र पाटीदार, विजय मीणा, भूरा यादव, देवेन्द्र दांगी, राजेन्द्र दरबार, रामेश्वर महेश्वरी, हरिओम सिसोदिया सहित बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। यह उपयात्रा श्यामपुर से कुरावर होते हुए आगर मालवा में पहुंचकर मुख्य भारत जोडो यात्रा में शामिल होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811