Let’s travel together.

आबकारी अमले ने की अवैध शराब बनाने वाले ठिकानों पर की छापामार कार्यवाही

0 118

2200 किलोग्राम महुआ लहान किया जब्त
नशा मुक्ति अभियान के तहत आबकारी ओबैदुल्लागंज की कार्यवाही

रायसेन।जिले में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत जिला कलेक्टर अरविंद दुबेके निर्देश के अनुपालन मे सहायक आयुक्त आबकारी दीपम रायचुरा जिला रायसेन के मार्गदर्शन मे ओबेदुल्लागंज सर्किल में आबकारी अमले द्वारा अवैध कच्ची शराब बनाकर बेचने वालों के यहां छापामार कार्यवाही की गई।

यह छापामार कार्यवाही संदीप द्विवेदी आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त औबेदुल्लागंज के नेतृत्व में हमराह व्रत रायसेन टीम, वृत बेगमगंज टीम द्वारा गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गुंदरई टोला , सेमरी कला नेशनल हाईवे 12 के अमन ढाबा अशोक ढाबा ,न्यू डामडोंगरी ढाबा में दविश देकर तलाशी की गई ।

उक्त कार्यवाही में 4 प्रकरण कायम किए गए।अवैध शराब निर्माण कर बेचने वाले शराब माफियाओं के यहां से 12 पाव प्लेन मदिरा , 2200 किग्रा महुआ लाहन नौंसादर जब्त कर मौके पर सैंपल लेकर नष्ट किया आरोपियों के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत प्रकरण कायम किया गया l

Leave A Reply

Your email address will not be published.

 टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |     वार्षिक खेल महोत्सव: तीसरे दिन रोमांचक मुकाबलों से गूंजा मैदान     |     डब्लूसीआर ओबीसी ट्राफी 2026 2026 का भव्य  उद्घाटन     |     भोपाल के वरिष्ठ रिटायर्ड बैंककर्मी श्याम कस्तूरे बने स्टेट प्रेसिडेंट     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811