Let’s travel together.
nagar parisad bareli

गौमाता की सेवा से पवित्र कार्य दुनिया मे कोई नहीं-अंजय शुक्ला

0 126

सुरेन्द्र जैन धरसीवा
इस संसार मे जन्म लेकर आत्मकल्याण करने पुण्य के बहुत से सेवाभाव के कार्य हैं लेकिन गौसेवा से बढ़कर पवित्र कार्य दुनिया मे कोई दूसरा नहीं।
यह बात भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रदेश संयोजक समाजसेवी अंजय शुक्ला ने कही वह सोमवार को मलोद सिलयारी में गौ सेवा संगठन द्वारा गौ रक्षा पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे संगोष्ठी को संबोधित करते हुए श्री शुक्ला ने कहा सनातन धर्म में सबसे पवित्र कार्य गौमाता की सेवा है । जिस प्रकार हम अपने घर मे अपनी माँ की बड़े बुजुर्गों की सेवा करते है उसी भाव से हमे गौमाता की सेवा करना चाहिए ।
वहीं इस संगोष्ठी में घनश्याम चौधरी ने कहा हमे दुख होता है कि 100 करोड़ के हिंदुओं के देश मे हमे अपनी माता गौ माता के लिए गोष्ठी करनी होती है संगठन बनाना पड़ता है । हर सनातन धर्मी का नैतिक दायित्व है कि हम सब मिलकर गौमाता की तन मन धन से सेवा करे।


संगोष्ठी में अवधेश जैन ने गौमाता की सेवा में लगे साथियों को साधुवाद देते हुए कहा कि भारतवर्ष को विश्व गुरु बनाने हमे हमेशा ध्यान रखना होगा कि गौमाता की सेवा से हम आसानी से इस शिखर में पंहुच सकते है।
गौमाता में समस्त देवी देवताओं का वास होता है चारो तीर्थ के बराबर होती है गौ सेवा।
उक्त संगोष्ठी का आयोजन श्री राम गौ सेवा संगठन द्वारा किया गया था जिसमे मुख्य वक्ता के रूप मे श्री घनश्याम चौधरी विश्व हिन्दू परिषद प्रांत सह मंत्री, श्री अंजय शुक्ला जी प्रदेश संयोजक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, अवधेश जैन छग भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण सह प्रभारी, ऋषि मिश्रा प्रान्त संयोजक बजरंग दल, देवदत्त साहू पिछड़ा वर्ग प्रदेश मंत्री, अध्यक्ष भाजपा धरसींवा टीनू कांत वर्मा, सिलियरी ग्राम सभा अध्यक्ष श्री अशोक साहू मिथलेश वर्मा ,ओमप्रकाश देवांगन को मुख्य रूप से आमंत्रित किया गया था


कार्यक्रम का संचालन श्रीराम गौसेवा संगठन के संयोजक अजय देवांगन ने किया कार्यक्रम में अध्यक्ष राकेश पटेल, संरक्षक विकास शर्मा, सचिव मोहन सेन,कोषाध्यक्ष मनीष धीवर, उपाध्यक्ष दिनेश सोलंकी, खेमराज सहसचिव,करण टिकरिहा सह संयोजक, मनोहर मार्कण्डेय,देवचरण दिवाकर,हिमांशु वर्मा, कृष्णा अग्रवाल बेटी पढ़ाओ दिव्या थवाईत आदि शामिल हुए इंसमे सिलयारी के जय भोलेनाथ सेवा समिति के विकास शर्मा सुरेश वर्मा दीपक अग्रवाल गणमान्य नागरिक मोहन अग्रवाल सम्पत शर्मा नीलकंठ अडिल डॉ नरेश वर्मा, अश्वनी आडील का विशेष सहयोग रहा श्री राम गौ सेवा द्वारा सभी मुख्य अतिथिओ को भगवद गीता एवं श्रीफल देकर स्वागत किया एवं सभी गौ सेवक को गौ सेवा कार्य के सम्मान के लिए प्रशस्थी पत्र देकर सम्मानित किया गया इस क्षेत्र मे गौ सेवको के द्वारा गौ रक्षा के लिए पहला जागरूकता कार्यक्रम था और इस कार्यक्रम की सभी लोगो ने बहुत ही प्रशंसा की जिसमें मलौद,सिलयारी-कुरूद,मौहागांव,कुकेरा, कोदवा,नगर पंचायत कुंरा,किरना,तरेसर,मंगसा, बरतोरी, सिलतरा,धनेली,गिरौद, भनपुरी, ताराशिव, गोपालनगर रायपुर,गुढ़ियारी, बेरला,कुथरेल,चरौदा, देवरी,तरपोंगी,मोहदी,गोढ़ी,दोन्देकला,बेरला, खरोरा,टेकारी आस-पास गांवों से बड़ी संख्या में गौ सेवक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811