Let’s travel together.
nagar parisad bareli

15 अगस्त और 26 जनवरी को झंडा फहराने में बड़ा अंतर, यही है ध्वजारोहण का तरीका

0 439

ध्वजारोहण ध्वज फहराना। आदि कई शब्द हमने और आपने अपने प्यारे तिरंगे को लेकर अक्सर सुने होंगे। 15 अगस्त और 26 जनवरी को जरूर। लेकिन क्या आपको पता है स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर तिरंगे को शान से फहराने में बहुत अंतर है।

हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा, हमारे देश का अभिमान, गौरव और शान का प्रतीक है। हर साल 15 अगस्त और 26 जनवरी को हमारे राष्ट्रीय ध्वज को फहराने का इंतजार बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को रहता है। आखिर दोनों राष्ट्रीय पर्व के उत्सव का आगाज ध्वज के शान से फहराने के बाद ही शुरू होता है। लेकिन दोनों दिवसों में ध्वज फहराने में बड़े अंतर हैं। चलिए जानते हैं…

15 अगस्त और 26 जनवरी 

15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होने वाले समारोह में हमारा राष्ट्रीय ध्वज पोल से बांधा जाता है, जो रस्सी के सहारे ऊपर खींचा जाता है और फिर फहराया जाता है। इसे ध्वजारोहण कहा जाता है। स्वतंत्रता दिवस में ध्वजारोहण को अंग्रेजी में फ्लैग होस्टिंग  कहते हैं।

बात करें 26 जनवरी की, तो इस दिन हमारा तिरंगा पहले से ही पोल के शीर्ष पर बंधा रहता है। फिर डोर के सहारे इसे फहराया जाता है। इसे झंडा फहराना या झंडोत्तोलन कहते हैं। इस प्रक्रिया को अंग्रेजी में फ्लैग अनफर्लिंग  कहा जाता है। हमने अंग्रेजी में दोनों दिवसों की बात को इसलिए भी बताया है, ताकि दोनों दिवसों के बड़े अंतर को बारीकी से समझाया जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811