Let’s travel together.

रायसेन के लड़कों ने भोपाल एंव लड़कियों ने विदिशा को पराजित कर संभागीय शालेय हाँकी के ख़िताब पर क़ब्ज़ा किया

0 105

रायसेन । स्व. मेजर ध्यानचंद हाँकी मैदान भोपाल पर खेली गई भोपाल संभागीय अंडर-19 शालेय हॉकी प्रतियोगिता के फ़ाइनल में रायसेन के बालकों ने हाँकी की नर्सरी कहे जाने वाले भोपाल को 5-2 से पराजित कर हाँकी में भोपाल के वर्चस्व को ध्वस्त कर दिया ।रायसेन के लिए पहले हाफ़ में अकील चनवरिया ने 2 फ़ील्ड गोल कर बढ़त बनाई इसके बाद अमन दाँगी ने 1 और गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया,भोपाल के लिए मुस्तफ़ा ने गोल किया । मध्यांतर तक स्कोर 3-1 था ।दूसरे हाफ़ में भोपाल के मुस्तफ़ा ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर स्कोर 3-2 कर दिया इस गोल से रायसेन के खिलाड़ियों ने ताबड़तोड़ हमले करना शुरू कर दिया जिसके परिणामस्वरूप अमन दाँगी ने मैदानी गोल कर स्कोर 4-2 कर दिया , अंतिम 5 मिनिट में रायसेन के लिए राजीव ने गोल कर स्कोर 5-2 कर दिया, यही अंतिम स्कोर रहा ।


रायसेन की बालिकाओं ने एकतरफ़ा फ़ाइनल मुक़ाबले में विदिशा को 5-0 से पराजित किया । रायसेन के लिए मुस्कान सिरवैया ने 2 गोल , सुहानी, वर्षा व नूतन ने 1-1 गोल किया ।
बालक वर्ग में विदिशा जबकि बालिका वर्ग में भोपाल की टीम तृतीय स्थान पर रही ।


रायसेन के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर ज़िला कलेक्टर श्री अरविन्द दुबे, ज़िला पुलिस अधीक्षक श्री विकाश शाहवाल, ज़िला शिक्षा अधिकारी एम.एल. राठौरिया, ज़िला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी, ज़िला क्रीड़ा अधिकारी ( शिक्षा विभाग) राजेश यादव, प्रशिक्षक प्रह्लाद राठौर व शारीरिक शिक्षक मस्तराम नामदेव ने खिलाड़ियों को बधाई दी है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन      |     कयामपुर में बाघ का हमला: किसान की गाय का शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     गढ़ी वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर कार्रवाई: 60 हजार की लकड़ी के साथ वाहन मालिक व साथी गिरफ्तार     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम में एसडीएम ने दिए सफलता के मंत्र, छात्रों को मिला कैरियर मार्गदर्शन     |     किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन ने सौंपा ज्ञापन, विभिन्न मांगों पर कार्रवाई की मांग     |     बेगमगंज क्षेत्र में कई गांव में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811