Let’s travel together.
nagar parisad bareli

सीहोर मानसून स्प्रिंट रैली में रायसेन के आदिल खान आये प्रथम,रायसेन का नाम किया रोशन

0 112

रायसेन/सीहोर।रायसेन के युवा राइडर ने डीजल केटेगरी में सीहोर में आयोजित मानसून स्प्रिंट रैली में प्रथम स्थान प्राप्त कर रायसेन जिले का नाम रोशन किया है।आदिल खान श्री आसिफ मोहम्मद खान के सुपुत्र है। इससे पहले भी आदिल खान इस तरह की वाहन रैलियों में हिस्सा लेकर कई पुरस्कार प्राप्त कर चुके है।

गत 9 अक्टूबर को सीहोर में मानसून स्प्रिंट रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का आयोजन
आजम नेता फेन्स क्लब एवं महात्मा गांधी कालेज ग्रुप द्वारा किया गया था।

यह रैली सीहोर क्रीसेंट होटल के सामने पहाड़ी पर आयोजित मानसून रैली में डीजल एवं पेट्रोल केटेगरी के चार पहिया वाहनों जिनमे जीप,जिप्सी शामिल थी ने भाग लिया। रैली में करीब 45 वाहनों ने हिस्सा लिया। इस रैली में रायसेन, भोपाल,ओबेदुल्लागंज, गौहरगंज, चिकलोद नंदोरा,विदिशा से प्रतियोगीशामिल हुए।

डीज़ल केटेगरी में रायसेन जिले की करीब 10 चार पहिया वाहनों ने हिस्सा लिया। रैली के लिये 8 किलोमीटर लंबा ट्रैक बनाया गया था। उबड़-खाबड़ रास्तों भरा यह ट्रैक गड्ढों और कीचड़ से भरा था जहां इस ट्रैक को पार करना था।यह भी निर्धारित था कि ट्रेक पर वाहन जो जितना कम समय मे पार करेगा उसे विजेता माना जावेगा।

 

डीजल केटेगरी में रायसेन के युवा राइडर आदिल खान ने अपनी जीप सबसे कम समय 5 मिनिट 22 सेकेंड में निर्धारित लक्ष्य को पार कर पूरी की। आदिल खान डीजल केटेगरी मे प्रथम,समर सईद खान रायसेन सेकेंड रहे।
आदिल खान को प्रथम आने पर एक शील्ड ओर 51 हजार के नगद पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।आदिल खान के नेविगेटर शीबान खान को भी शील्ड देकर सम्मानित किया गया।इसके अलाबा आदिल खान को डीज़ल बेस्ट मेकेनिक का भी अवार्ड दिया गया।आदिल खान ने अपनी जीप स्वयं बनाई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811