Let’s travel together.
nagar parisad bareli

भव्य झांकियों के बीच 30 सितम्बर को निकाली जाएगी चुनरी यात्रा

0 140

हजारों सितारों से जड़ी 151 मीटर की चुनरी की जाएगी मां को अर्पित

अनुराग शर्मा सीहोर

शरदीय नवरात्र में देवी मंदिरों पर भक्ति भावना, उत्साह और उल्लास चहुंओर दिखाई दे रहा है। श्रद्घालु शक्ति की भक्ति में डूबे हुए हैं, मातारानी के सभी मंदिरों पर विशेष पूजा पाठ हो रहे हैं और जयकारे के जयघोष गूंज रहे हैं। नवरात्रि के पावन पर्व पर हिंद रक्षक युवा समिति के तत्वाधान में हर साल निकलने वाली ऐतिहासिक चुनरी यात्रा की तैयारियों को लेकर शहर में देवी के भक्तों में आस्था और उत्साह है। इसके लिए समिति के अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर अन्य ने महिलाओं को सुहाग की साम्रगी के साथ लाल साड़ियों का वितरण किया। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल थी, विशाल चुनरी यात्रा शुक्रवार को सुबह साढ़े दस बजे शहर के प्राचीन करोली वाली माता मंदिर से निकाली जाएगी। जगत जननी मां जगदम्बा को सितारों से जड़ी चुनरी अर्पित की जाएगी।

चुनरी यात्रा मुख्य आकर्षण का केन्द्र लड़कियों का अखाडा, लाइव आर्केष्टा, भूत मंडली, झंडे, गरबा, घूमर करती भव्य झांकिया शामिल रहेगी। भक्तों के लिए निशुल्क वाहनों की व्यवस्था भी समिति के द्वारा उपलब्ध कराई गई है।

नपाध्यक्ष श्री राठौर ने बताया कि चुनरी यात्रा शुक्रवार को सुबह करोली वाली माता मंदिर गंज से सुबह साढ़े दस बजे शुरु होगी जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई इलाही माता हनुमान फाटक कस्बा पर महाआरती एवं प्रसादी वितरण के बाद समाप्त होगी। पिछले दस सालों से हिंद रक्षक युवा समिति के तत्वाधान में नवरात्रि के पावन अवसर पर निकाली जाने वाली भव्य चुनरी यात्रा सीहोर शहर की पहचान बन गई है। नवरात्रि के पावन अवसर पर निकली जाने वाली भव्य चुनरी यात्रा को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर ने बताया कि पिछले दस सालों से क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए भव्य चुनरी यात्रा निकाली जा रही है। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां की जा रही है। उन्होंने बताया कि चुनरी यात्रा 30 सितंबर को करोली वाली माता मंदिर गंज से शुरु होगी जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई इलाही माता हनुमान फाटक कस्बा पर महाआरती एवं प्रसादी वितरण के बाद समाप्त होगी। इस चुनरी यात्रा में शहर के सभी कथा वाचकों, मातृ शक्ति सहित अन्य सभी क्षेत्रवासी शामिल रहेंगे। नपाध्यक्ष श्री राठौर ने सभी क्षेत्रवासियों से आगामी दिनों में निकाली जाने वाली 151 मीटर लंबी भव्य चुनरी यात्रा में शामिल होकर धर्म का लाभ लेने की अपील की है।

सामाजिक समरसता के संकल्प और धर्म को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हर साल निकाली जाती चुनरी यात्रा

नपाध्यक्ष श्री राठौर ने बताया कि चुनरी यात्रा का मुख्य उद्देश्य धर्म को जन-जन तक पहुंचाने के साथ सामाजिक समरसता के संकल्प को लेकर धार्मिक भावना से ओत-प्रोत सितारों से सजी 151 मीटर से अधिक लंबी विशाल चुनरी-यात्रा माँ शक्ति स्वरूपा इलाई माता के चरणों में अर्पित की जाएगी, परम्परागत तरीके से नवरात्रि के पावन पर्व पर आगामी 30 सितंबर को करोली माता मंदिर से पूजा अर्चना करने के पश्चात कस्बा स्थित इलाही माता मंदिर पर चुनरी अर्पण कर सम्पन्न होगी। आस्था के साथ संकल्प का योग नवरात्रि के पावन पर्व पर आयोजित विशाल चुनरी यात्रा के माध्यम से श्रद्धालुओं की विशाल उपस्थिति के बीच संकल्पित होगा. नवरात्रि का महापर्व संदेश शक्ति की उपासना और आध्यात्मिक उन्नति के साथ-साथ राष्ट्र को परम वैभव के शिखर पर पहुॅचाने के लक्ष्य को पूर्ण करने वाला सिद्ध होगा, हम सामाजिक समरसता की परिकल्पना को साकार करने के लिये मां के चरणों में विशाल चुनरी के अर्पण के साथ-साथ सामाजिक समरसता के संदेश का संकल्प लेगें। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से आगामी 30 सितंबर को भव्य चुनरी यात्रा में शामिल होने की अपील की

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811