Let’s travel together.

TODAY:: राशिफल बुधवार 21 सितम्बर 2022

0 167

मेष राशि- बातचीत में संयत रहें। घर-परिवार में धार्मिक एवं मांगलिक कार्य हो सकते हैं। भवन के रखरखाव एवं साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। वस्त्रों पर भी खर्च बढ़ेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। माता-पिता से सहयोग मिल सकता है। रहन-सहन में असहज रहेंगे।

वृष राशि– मानसिक शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परन्तु कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। भाइयों के सहयोग से आय के स्रोत बनेंगे।

मिथुन राशि– मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। आसपास की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें। मित्रों से भेंट होगी।

कर्क राशि– आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों से धन की प्राप्ति हो सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त कार्य मिल सकता है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। संबंधों में मधुरता आएगी।

सिंह राशि– मन परेशान हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। भाइयों में सम्बन्धों में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान अभी बनें रहेंगे। व्यर्थ की चिंताएं परेशान करेंगी।

कन्या राशि– आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नकारात्मक विचारों के प्रभाव से बचें। कारोबार के लिए भागदौड़ अधिक रहेगी। आय में वृद्धि होगी। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। सन्तान को कष्ट रहेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। अनावश्‍यक तनाव लेने से बचें। शैक्षिक कार्यों में आशातीत सफलता के योग बन रहे हैं।

तुला राशि– बातचीत में संयत रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। संचित धन में कमी आ सकती है।

वृश्चिक राशि– मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। स्थान परिवर्तन हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। मानसिक शान्ति रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग बन रहे हैं। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। मित्रों के साथ किसी कारोबार को अंतिम रूप दे सकते हैं।

धनु राशि– आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। मित्रों के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। मानसिक शान्ति रहेगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। संचित धन में कमी आ सकती है। सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।

मकर राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी बहुत रहेगा, परन्तु संयत रहें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। व्यवधान आ सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च बढ़ेंगे। आलस्य अधिक रहेगा। कारोबार में दिक्कतें आ सकती हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। किसी पुराने मित्र का सहयोग मिल सकता है। नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

कुंभ राशि-आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। खर्चों की अधिकता रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी, परन्तु स्थान परिवर्तन हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। लाभ में वृद्धि होगी। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

मीन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी बहुत रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आय की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में सन्तोषजनक स्थिति रहेगी। स्थान परिवर्तन के योग हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र का किया दौरा     |     गांव पहुंचा पूरा जिला प्रशासन, जनसमस्याओं के समाधान का भरोसा     |     क्षय रोगियों को पोषण आहार वितरण      |     मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिले में अधिकारियों ने किया मैदानी निरीक्षण, नागरिकों की समस्याओं का किया त्वरित निराकरण     |     ब्रह्माकुमारीज़ तिल्दा से शुरू हुआ पांच दिवसीय ‘विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान     |     गीता आत्मसंतुष्टि और निष्काम कर्म का संदेश देती है ,सफलता और संतुष्टी में अंतर होता है – स्वामी प्रबुद्धानंद जी     |     रायचंद्र खेड़ी में निर्धन छात्रों के लिए निःशुल्क कोचिंग केंद्र का शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रेलवे को लिखा अंडरपास बनाने के लिए पत्र     |     उप मुख्यमंत्री ने जलमग्न क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का लिया जायजा     |     बारिश बन रही बेजुबानों की मौत का कारण, हाईवे-18 पर दो सप्ताह में 10 से ज्यादा मवेशियों की मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811