Let’s travel together.

रायसेन की शीतल सिटी में आज रात एक साथ चार घरों में चोरी हुई

0 118

सत्येंद्र जोशी

रायसेन। हम बात कर रहे हैं शहर की शीतल सिटी की। जहां आज रात एक साथ चार मकानों में चोरी की घटना हुई हैं। एक घर की महिला ऊपर सो रही थीं। तीन घरों के लोग बाहर हैं। घर से सोना, चांदी के जेवरात नकदी चोरी हुए हैं। पूरी जानकारी लोगों के घर आने के बाद पता चलेगी। जानकारी है कि पुलिस राउंड पर थी। पुलिस के कर्मचारी ने चोर को भागते हुए देखा है। पुलिस तलाश में जुटी है। बड़ा सवाल यह भी है कि चोरों द्वारा आखिर शीतल सिटी को ही निशाना क्यों बनाया जा रहा है। लाखों रुपए के मकान बनाकर कॉलोनाइजर बेच रहे हैं। पर सुरक्षा के नाम पर कोई सुविधा नहीं है। प्रशासन को कॉलोनाइजर पर ही कार्रवाई करना चाहिए।

आज रात वार्ड क्रमांक 4 स्थित शीतल सिटी में निवासी प्रीति मैडम स्वास्थ्य कार्यकर्ता के घर चोर घुसे। मैडम उस समय ऊपर वाले रुम में सो रही थीं। घर से 3000 की चोरी होना बताया जा रहा है। दूसरी चोरी शीतल सिटी में ही निवासी कपिल देव तिवारी के घर हुई है। श्री तिवारी मथुरा, वृंदावन गए हुए हैं। उन्हें सूचना मिल गई है। रास्ते में हैं। इनके आने के बाद पता चलेगा कि चोरी कितनी हुई है। तीसरी चोरी शीतल सिटी में ही निवासी आरती मैडम के घर पर हुई है। आरती मैडम जेल प्रहरी हैं, जो कि आज नाइट ड्यूटी पर थीं। इनके घर से सोना, चांदी के जेवरात गए हुए हैं। चौथी चोरी प्रिया मैडम के घर हुई है। यह मुंबई गए हुए हैं। इन्हें जानकारी दे दी गई है। रास्ते में हैं। चोरी के मामले में शीतल सिटी नंबर वन पर है लोगों का कहना है कि आखिर चोर शीतल सिटी को ही निशाना क्यों बना रहे हैं। शीतल सिटी में जहां मेन गेट पर गार्ड मौजूद हैं। कॉलोनाइजर ने सारी सुविधाएं देने की बात की है। पर बड़ा सवाल यह है, कि चोर घुस कहां से रहे। कॉलोनी की जो बाउंड्री है। वह काफी छोटी है। बाउंड्री कम से कम 8 फीट की होना चाहिए। 3 फीट की बाउंड्री बनाकर रखी है, जो आसानी से कूदी जा सकती जाते हैं। रात में भी कुछ ऐसा ही हुआ। जब पॉइंट पर मौजूद एक पुलिस प्रहरी ने चोर को भागते हुए देखा तो उसने पीछा किया। चोर बाउंड्री कूदकर अंधेरे का फायदा उठाकर गांव की तरफ भाग गया। रात में ही पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में सर्चिंग की और लगातार जारी है। उल्लेखनीय है कि शहर के 18 वार्ड में पर शीतल सिटी में ही अत्यधिक चोरियां होने की घटनाएं हो रही है।

चोर कोई भी हो पकड़ा जाएगा : आशीष सपरे

इस संबंध में हमने नगर निरीक्षक आशीष सप्रे से चर्चा की। श्री सपरे का कहना है कि हमने कॉलोनी वासियों को समझाया है, मीटिंग ली है, और लोगों को सुरक्षा की बात कही है। पुलिस लगातार सर्चिंग करती है। पुलिस दल लगातार राउंड पर है। पर लोगों से भी निवेदन है कि लोग जरा सा ताला नहीं खरीद सकते। केवल ₹500 का ताला खरीदें जो छूते ही आवाज भी करता है साइलेंट कि तरह बजता है। जिससे सुरक्षा भी होगी। पर लोग सुरक्षा के नाम पर कुछ नहीं कर रहे हैं। हमारा कॉलोनाइजर के विषय में कहना है कि बाउंड्री काफी छोटी है। कॉलोनी गेट पर गार्ड मौजूद रहते हैं। पर वह आते जाते लोगों से ना तो पूछ रहे हैं ना लेखा-जोखा कर रहे हैं। यह ठीक नहीं है।‌ सबसे बड़ा सवाल यह है कि कॉलोनाइजर क्या कर रहे हैं। हम तो अपनी ड्यूटी कर रहे हैं और करते रहेंगे। जितना पुलिस स्टाफ है। लगातार लगा है और चोर कोई भी हो पकड़ा जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी 7 फरवरी 26 से 7 मार्च 26 तक होंगे किसान पंजीयन     |     भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811