Let’s travel together.
nagar parisad bareli

शिवपुरी में लम्पी स्किन रोग से चार गांवोंं में मिले संक्रमित पशु

0 203

– जिले के पशुओं को बचाने हेतु पशु परिवहन, मेला एवं हाट बाजार प्रतिबंधित

– अलर्ट मोड पर आया प्रशासन, वैक्सीनेशन के अलावा ग्रामीणों को भी किया जा रहा है जागरूक

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में पशुओं में फैलने वाले लम्पी स्किन रोग के चार गांवों में संक्रमित पशु मिले हैं। इन चार गांवों के पशुओं में प्रारंभिक रूप से इस रोग के लक्षण पाए गए हैं। पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन पशुओं के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जिले के चार गांव सूढ, गंगौरा, खजूरी और तिघरा गांव में पशु संक्रमित मिले हैं। पशुपालन विभाग के उपसंचालक डॉ गिर्राज तिवारी ने बताया कि लम्पी रोग को लेकर वैक्सीनेशन का काम जारी है। इन चार गांवों में कुछ पशुओं में लम्पी स्किन रोग के लक्षण पाए गए हैं। यहां पर पशुपालकों को जागरूक किया गया है साथ ही वैक्सीनेशन का काम भी जारी है।

प्रशासन अलर्ट मोड में-

पशुओं में फैलने वाले लम्पी स्किन रोग को लेकर पशुपालन विभाग सहित जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। जिले में जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कदम उठाए गए हैं। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अक्षय कुमार सिंह ने लम्पी स्किन डिजीज के संक्रमण से जिले के पशुओं को बचाने, जन सामान्य के हित में धारा 144 के अंतर्गत जिले की संपूर्ण सीमा क्षेत्र में आवश्यक गतिविधियों को प्रतिबंधित किए जाने की कार्यवाही की है। जारी आदेश में जिले में पशुओं का परिवहन, पशु मेला एवं पशुओं के हाट बाजारों को प्रतिबंधित किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों एवं राज्यों से शिवपुरी जिला क्षेत्र की सीमा में पशुओं का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है।

राजस्थान और उप्र से लगी है सीमा-
शिवपुरी जिले की सीमा राजस्थान और उप्र से लगी हुई है। राजस्थान में इस रोग से पीड़ित पशु सबसे ज्यादा मिले हैं। इसलिए शिवपुरी में एहतियात बरती जा रही है। पशुपालन विभाग द्वारा पशुपालकों को जागरूक भी किया जा रहा है। रोग को लेकर वैक्सीनेशन का काम जारी है। पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि जिले के चार गांवों में कुछ पशुओं में लम्पी स्किन रोग के लक्षण पाए गए हैं। यहां पर पशुपालकों को जागरूक किया गया है साथ ही वैक्सीनेशन का काम भी जारी है। जिले में एक हजार वैक्सीन उपलब्ध हैं और अभी तक 300 पशुओं को वैक्सीनेशन का काम हो चुका है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811