Let’s travel together.
nagar parisad bareli

मुक्तिधाम के काग उद्यान की महक अब प्रदेश और देश मैं भी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने काग रसोई के लिए भेजा खाद्यान्न

0 91

पितरों की याद में कागों को लोग करा रहे भोजन

विदिशा। मुक्ति धाम सेवा समिति के द्वारा निर्मित काग उद्यान की महक अब जिले से बाहर प्रदेश और देश में भी दिखाई दे रही है जिसके कारण लोग विदिशा की संस्था को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कर रहे हैं। मुक्ति धाम सेवा समिति के सचिव मनोज पांडे ने बताया कि समाचार पत्रों और इलेक्ट्रॉनिक खबरों के माध्यम से अब पूरे देश में विलुप्त होते कागों के संरक्षण के लिए संस्था द्वारा किए जा रहे हैं प्रयासों की अब लोग जमकर सराहना कर रहे हैं।

संस्था सचिव मनोज पांडे के मुताबिक पहले भोपाल कमिश्नर ने अपने टि्वटर अकाउंट में ट्वीट करके विलुप्त हो रही कौंवों की प्रजाति के लिए किए जा रहे संरक्षण की जमकर तारीफ की है और अब लोग बाग पितरों की याद में बेतवा तट स्थित मुक्तिधाम के काग उद्यान में आकर उन्हें भोजन आहार करवा रहे हैं। इसी के दृष्टिगत मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल एवं उनकी धर्मपत्नी छाती नाम लेखिका पत्रकार गरिमा विजयवर्गीय अग्रवाल ने काग रसोई के लिए एक बोरी चावल भाजपा युवा मोर्चा के नेता विशाल बैतुले के माध्यम से यहां भेजा है। संस्था सचिव मनोज पांडे के मुताबिक मौसम के सुधार होते ही अग्रवाल दंपत्ति विदिशा के मुक्तिधाम परिसर में आकर पौधारोपण भी करेंगे। गौरतलब है कि मुक्तिधाम की काग रसोई के लिए आजीवन खाद्यान्न उपलब्ध कराने वाले ज्योतिषाचार्य इंजीनियर पंडित चंद्र भानु शर्मा ने भी एक बोरी चावल अपनी ओर से क आहार के लिए भेजा हलवार को काग रसोई में सहयोग करने वालों में संस्था सचिव मनोज पांडे के अतिरिक्त भाजपा नेता विशाल बैतुले पूर्व जनपद सीईओ हरिनारायण शर्मा समाजसेवी वैष्णवी राजपूत राज किशोर सक्सेना सत्यम ताम्रकार विमलेश सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

न्यूज सोर्स-मनोज पांडे सचिव मुक्ति धाम सेवा समिति विदिशा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811