Let’s travel together.

जमानत पर रिहा दुष्कर्म पास्को एक्ट का आरोपी अपह्रत कर ले जा रहा था पीड़िता को,ग्रामीणो ने पकड़ा

0 143

पुलिस ने किया गिरफ्तार
-घटना से गाँव के लोग आक्रोशित
-छावनी में तब्दील हुआ सिलयारी

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

दुष्कर्म पास्को एक्ट के आरोपियों का जमानत पर रिहा होना भी अब मुसीबत का कारण बनने लगा है ऐंसा ही एक मामले में जमानत पर कुछ दिनों पहले ही रिहा एक आरोपी ने देर रात पीड़िता को भगाकर ले जाने का प्रयास किया जिसे ग्रामीणो की जागरूकता से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया वहीं ग्रामीणो के आक्रोश को देख गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
चौकी प्रभारी सिलयारी ने बताया कि कल देर रात एक दुष्कर्म व पास्को एक्ट का आरोपी गांव की ही लड़की को भगाकर ले जाने का प्रयास कर रहा था सूचना प
मिलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।


पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ सिलयारी में नाबालिग से दुष्कर्म व पास्को एक्ट का मामला दर्ज हुआ था जिसमे उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था कुछ दिन पहले ही उसकी जमानत हुई है।
ग्रामीणो के मुताबिक जमानत पर रिहा होते ही आरोपी पीड़िता को डराता धमकाता रहा और सोमवार व मंगलवार की दरम्यानी रात लगभग ढाई बजे पीड़िता को भगाकर ले जा रहा था तभी ग्रामीणो को इसकी सूचना मिली और वह सक्रिय हो गए ग्रामीणो ने पुलिस को सूचना दी और आरोपी को गिरफ्तार किया


दुष्कर्म पास्को एक्ट के आरोपी के बुलंद हौंसलों से ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने सुबह चौकी में ज्ञापन दिया घटना से ग्रामीणो की बढ़ती नाराजी को देख बड़ी संख्या में गाँव मे पुलिस बल तैनात किया गया है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

होली मिलन में जमकर थिरके कांग्रेसी,खूब उड़ा रंग गुलाल     |     नाली निर्माण अधूरा छोड़ने से व्यापारियों में आक्रोश, एसडीएम से की शिकायत     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस कार्य शाला का आयोजन     |     विधायक अनुज शर्मा के होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय; नगाड़े की थाप पर जमकर झूमे ‘प्रदेश के मुखिया’     |     प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में मनाया गया होली पर्व     |     जल संसाधन और पर्यावरण संरक्षण पर सख्ती, तालाबों के संरक्षण के लिए विशेष अभियान शुरू     |     नार्मदीय ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने मनाया सांस्कृतिक फाग उत्सव, भक्ति गीतों पर झूमीं महिलाएं     |     सेवा भारती ने मनाया होलिका उत्सव,फूलों की होली में भक्ति और महिला सशक्तिकरण का संगम     |     लंबे समय के इंतजार बाद रायसेन जिले के छह भाजपा मंडलों की सूची हुई घोषित, भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल     |     राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर नन्हे वैज्ञानिकों का उत्साहपूर्ण प्रदर्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811