Let’s travel together.
nagar parisad bareli

भाजपा प्रदेश महामंत्री सबनानी के जन्मदिन पर मुक्तिधाम परिसर में किया गया पौधारोपण

0 55

अपने जीवन को सार्थक करने के लिए संकल्प ले ले की जन्मदिन हो या कोई भी पल पौधारोपण अवश्य करना है-मनोज पाण्डे

विदिशा। कोरोना जैसी विषम परिस्थितियों के बाद भी अगर हमने सीख नहीं ली तो सच मानिए ईश्वर भी पछताते होंगे मनुष्य जैसे व्यक्ति को पैदा करने के लिए। उक्त उद्गार मुक्ति धाम सेवा समिति के सचिव मनोज पांडे ने मुक्तिधाम परिसर में आयोजित मध्य प्रदेश भाजपा के महामंत्री भगवानदास सबनानी के जन्मदिन पर कहे उन्होंने आगे कहा कि ईश्वर भी उन्हीं के साथ खड़े हैं जो दूसरों के लिए सेवा को तत्पर रहते हैं और लोगों के जीवन मूल्यों के बचाने में अपनी जान भी दाव पर लगा देते हैं।

संस्था सचिव मनोज पांडे के मुताबिक जिस प्रकार कोरोना काल में ऑक्सीजन की किल्लत और मारामारी से लोगों को अपने जीवन से हाथ धोना पड़ा ऐसी परिस्थिति फिर ना आए इसके लिए हमें चाहे अपने जन्मदिन पर वैवाहिक वर्षगांठ अपने परिजनों की यादों में या खुशियों के अन्य पदों में कम से कम एक पौधा जमीन पर अवश्य रोपित करना चाहिए। इस अवसर पर एडवोकेट कौशल किशोर माझी के 11 साल के समर्थ माझी ने भी अपने जन्मदिन पर वाटर पाम का पौधा रोपित किया। इस अवसर पर बालक समर्थ ने सभी के सामने यह संकल्प लिया कि आज के बाद वह अपने जन्मदिन पर मुक्तिधाम परिसर में आकर पौधारोपण अवश्य करेगा और अपने साथियों से भी पौधारोपण की बात कहेगा।

कार्यक्रम के दौरान व्यापार महासंघ के वरिष्ठ मंत्री राजीव जैन गट्टू ने कहा कि मुक्तिधाम पर्यावरण के लिए समाज में एक मिसाल बन चुका है। सिंधी समाज के मनोज पंजवानी ने कहा कि आज भाजपा महामंत्री भगवानदास सबनानी के जन्मदिन पर पौधारोपण करके हमें बेहद खुशी हो रही है और हम संकल्प लेते हैं कि आने वाले समय में यहां आकर पौधारोपण अवश्य करते रहेंगे। कायस्थ समाज के विमलेश सक्सेना ने कहा कि हमें अपने जीवन में एक नहीं अनेकों पौधों को लगाने की जरूरत है। गीत कार्यक्रम के दौरान मुक्ति धाम सेवा समिति के सचिव मनोज पांडे राजीव जैन गट्टू मनोज पंजवानी एडवोकेट कौशल किशोर माझी हरिनारायण शर्मा संतोष गुप्ता अमित मिश्रा विमलेश सक्सेना रूद्रेश नामदेव सत्यम ताम्रकार मोहित राठौर समर्थ मांझी भव्य पंजवानी आदि खासतौर से मौजूद थे।
न्यूज सोर्स:: मनोज पांडे सचिव मुक्ति धाम सेवा समिति विदिशा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811