Let’s travel together.
nagar parisad bareli

एमएसपी गारंटी और खाद्य-सुरक्षा विषय पर किसान-गोष्ठी 5 सितंबर को

0 62

सुरेन्द्र जैन

सांकरा निको।एमएसपी गारंटी और खाद्य-सुरक्षा विषय पर किसान-गोष्ठी का आयोजन 5 सितंबर दोपहर एक बजे से ग्राम बंगोली में आयोजित किया गया है।
यह आयोजन अखिल भारतीय किसान महासभा के विक्रमगंज जिला रोहतास (बिहार) में 23-24 सितंबर को होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन के तैयारी और सफलता के लिए सत्संग भवन, ग्राम बंगोली ,जिला रायपुर में किया गया है।उल्लेखनीय है कि ग्राम बंगोली सद्गुरु कबीर साहेब के समाज सुधार आंदोलन और अंग्रेजी औपनिवेशिक शासन के खिलाफ आजादी के आंदोलन का भी केंद्र रहा है.यहां पांच महिला एवं तेरह पुरूष स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हुए हैं।

आज भी यह गांव (बंगोली) 45 वर्षों से साम्प्रदायिक फासीवाद के खिलाफ संविधान तथा लोकतंत्र की रक्षा के लिए चल रहे देशभर के आंदोलनों के साथ संघर्ष में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करते रहा है।5 सितंबर को आयोजित किसान गोष्ठी में राज्य के रायपुर, बलौदाबाजार, बेमेतरा, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर ,कोरबा आदि जिलों से 50 से साठ प्रतिनिधि शामिल होंगे।गोष्ठी में तमाम किसान-मजदूर साथियों से हिस्सा लेने की अपील की गई है।

गोष्ठी के मुख्य वक्ता बिहार विधानसभा के सदस्य(विधायक) व राष्ट्रीय सम्मेलन तैयारी समिति के सहसंयोजक कामरेड सुदामा प्रसाद होंगे।यह आयोजन छत्तीसगढ़ किसान महासभा संयोजन समिति के तत्वावधान में आयोजित है।इस अवसर पर भाकपा(माले) लिबरेशन के राज्यसचिव बृजेन्द्र तिवारी विशेष रूप से मौजूद रहेंगें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811