Let’s travel together.

आयुष डॉक्टर सीमा चौधरी ने गर्भवती महिला का एलोपैथी से किया लापरवाही पूर्ण इलाज,महिला की बिगड़ी तबियत

0 349

हुआ गर्भपात,पेट मे आंते हुई खराब तो बदली आंते

रायसेन ।एक आयुष (आयुर्वेद) डॉ. द्वारा एक गर्भवती महिला का इलाज करने और इससे उस महिला की जान पर बन आने का मामला सामने आया है।पीड़ित महिला यशोदा प्रजापति 3 महीने की गर्भवती थी और रायसेन के समीप ग्राम सालेरा की रहने बाली है इसी गांव में आयुष अस्पताल है जहां पदस्थ डॉ.सीमा चौधरी ने उसका इलाज एलोपैथी से किया है।बना सोनाग्राफी कराए डॉ सीमा ने उसे अंग्रेजी दबाइयाँ दी।इलाज के दौरान जब गर्भवती महिला की हालत बिगड़ी तो उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां से उसे मेडिकल कालेज विदिशा रेफर कर दिया गया। गलत इलाज के कारण जहां पीड़िता का गर्भपात हो गया बल्कि गलत इलाज से उसके पेट में आंते खराब हो गई जिसका मेडिकल कालेज में ऑपरेशन किया गया।डॉक्टर्स का कहना है कि अब यशोदा कभी मां नही बन पाएगी। इधर पीड़ित पक्ष दोषी डॉक्टर पर कार्यवाही की मांग कर रहा है।

पीड़ित यशोदा का कहना है कि आयुष डॉक्टर सीमा चौधरी ने अंग्रेजी दवाइयों से मेरा इलाज किया जिसके बाद मेरी तबीयत बिगड़ने लगी और रात में हरी हरी उल्टियां हुई इसके बाद उक्त महिला डॉक्टर ने मुझे गर्भ गिराने के लिए दवाइयां भी दी और बाटल में मिलाकर इंजेक्शन भी लगाया।परिजन अब इस महिला आयुष डॉक्टर सीमा चौधरी पर कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।

यशोदा के पति कल्लू प्रजापति का कहना है कि अब मेरी पत्नी कभी मां नहीं बन पाएगी ऐसी स्थिति में इस महिला आयुष डॉक्टर पर कड़ी कार्रवाई होना चाहिए जिससे यह आगे चलकर किसी अन्य महिला की जिंदगी बर्बाद ना कर सके।

परिजनों ने इस आयुष डॉक्टर की शिकायत रायसेन कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे से भी की तो वही स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी जिनका यह गृह जिला और विधानसभा क्षेत्र भी है उनसे भी इस महिला आयुष डॉक्टर पर कार्यबाही की गुहार लगाई है तो वहीं इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी जांच करा कर कार्यवाही की बात कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी 7 फरवरी 26 से 7 मार्च 26 तक होंगे किसान पंजीयन     |     भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811