Let’s travel together.

3 साल से अलग रहकर जीवन गुजार रहे पति-पत्नि को पुलिस परिवार परामर्श केंद्र ने किया एक

0 118

काउसंलर व एसडीओपी की समझाइस पर खुशी खुशी साथ रहने का वादा कर हुए रवाना 

रिपोर्ट देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

पुलिस परिवार परामर्श केंद्र के काउसंलरो व एसडीओपी की समझाईस के बाद बीते 3 सालो से अलग अलग रह रहे पति पत्नि मतभेद त्याग कर साथ साथ रहने को राजी हुए बल्कि  ताउम्र साथ साथ रहने का वादा कर खुशी खुशी रवाना हुए ।

जानकारी के अनुसार पति संतोष ठाकुर निवासी सेमरा खास व पत्नि रीना बाई सेमराखास के बीच मतभेद के चलते करीब 3 साल से पत्नि अपने पति से अलग अपने पिता के पास रह रही थी। दोनो के ही द्वारा पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में आवेदन दिया गया। जिस पर दोनो ही पक्षो को नोटिस जारी कर एसडीओपी कार्यालय बुलाया गया । यहां पर एसडीओपी राजेश तिवारी तथा काउसंलर विनय जैन, मुन्ने खान के द्वारा दोनो ही पक्षो को समझाइस दी गई। तथा साथ साथ रहने को प्रेरित किया गया।

समझाइश का पति पत्नि पर खासा

असर हुआ। तीन साल से अलग रह रहे पति पत्नि साथ साथ रहने को राजी हुए। तथा एक दूसरे को फूल माला पहना कर खुशी खुशी ताउम्र साथ रहने का वादा कर रवाना हुए। एसडीओपी व काउसंलरो ने सफल जीवन की शुभकामनाए देकर विदा किया। इस मौके पर आरक्षक इकराम खान, दादूवीर रघुवंषी, नवीन पाण्डेय आदि भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व विधायक स्व.श्री यादवेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि     |     क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा भवन रीवा का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया लोकार्पण     |     महावीर जयंती के एक दिन पूर्व विशाल अहिंसा रैली निकली     |     श्री सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभा यात्रा     |     सिमरोदा स्कूल में लापरवाह शिक्षकों पर गिरेगी गाज, जांच के बाद जारी होंगे नोटिस     |     गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |     फसलों की सुरक्षा के लिए दोपहर में बिजली कटौती, किसानों को राहत देने की पहल     |     आचार्य रजनीश की जन्मस्थली में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी खेल     |     ज्वारे रखकर भक्ति भाव से हो रही माँ भगवती की उपासना, भव्य रूप से सजी माँ की बगिया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811