Let’s travel together.

रायसेन जिले में भारी बारिश के चलते नदी नाले उफान पर, सिंचाई डेम हुए फुल

0 290

मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, निचली बस्तियो में भरा पानी

रिपोर्ट-सी एल गौर

रायसेन। जिले भर में हुई मूसलाधार बारिश के चलते जहां एक ओर जिलेभर की नदियो में बाढ़ आ गई है वही दूसरी तरफ सिचांई डेम फुल हो गए है कई डेम पानी के तेज भराब के कारण फूटने की कगार पर हो गए है। तेज बारिश के कारण निचली बस्तियो में पानी भरगया है।

सोमवार की रात में तेज बारिश के कारण जिला मुख्यांलय स्थित तालाब मोहल्ला़, पटेल नगर, जिला अस्पा ताल परिसर, पुराना सर्किट हाउस, यातायात पुलिस थाने के पास सहित कई क्षेत्रो में पानी से लोग इधर से उधर परेशान होते देखे गए। जैसे ही पानी भराव की जानकारी कलेक्ट र अरविंद दुबे को लगी वैसे ही पूरे दलबल के साथ रात में ही मौके पर पहुचे इस दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक विकास शहवाल, एसडीएम एलके खरे, नपा अध्य क्ष श्रीम‍ति जमना सेन,सीएमओ सुधीर सिंह सहित नपा का अमला भी मौके पर पहुंचा ओर जल भराव का जायजा लेते हुए पानी की निकासी जेसीबी मशीन से कराई गई।


क्षेत्र की बेतवा, रीछन, कहू, कोड़ी नदिया उफान पर
पिछले चौबीस घंटो से क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जिलेभर के सिंचाई डेम पानी से लबालव भर गए है जानकारी के अनुसार जिले का सबसे बड़ा डेम बारना डेम पानी से फुल भर गया है जिसके गेट सिचाई विभाग द्वारा खुलवाए गए है जिसके कारण नर्मदा नदी में बाढ़ की स्थिति उत्पहन्नप हो गई है जिला प्रशासन द्वारा नर्मदा किनारे के गांव में हाई अलर्ट घोषित किया गया है एवं मुनादी भी कराई गई है लोगो को सुरक्षित स्था‍नो पर पहुचने के लिए कहा गया है ।क्षेत्र का हलाली डेम भी इस समय फुल भर गया है उधर तवा डेम के गेट खुलने के कारण क्षेत्र की जीवनदायिनी कहे जाने वाली बेतवा नदी में बाढ़ की स्थिति उत्पटन्नस हो गई है जिसके कारण कई गांवो का एक दूसरे से सम्पकर्क टूट गया है। सागर मार्ग स्थित बीना नदी में बाढ़ आने के कारण करोडो की लागत से बनाया गया पुल भी प्रभावित हुआ है जिसके कारण आवागमन नही हो पा रहा है

। क्षेत्र के सिचांई डेम ग्राम परसोरा में डेम भर जाने के कारण मुख्यी द्वार के पास से काफी पानी रिस रहा है जिससे यह संभावना व्यरक्तत की जा रही है कि डेम कभी भी फूट सकता है ग्राम परसोरा के ग्रामीणो के अनुसार बताया गया है कि डेम के द्वार के पास तेजी के साथ पानी निकल रहा है जिसकी सूचना भी जल संसाधन विभाग के वरिष्ठर अधिकारियो को दे दी गई है। इसी तरह अमरावद डेम की पार से उपर पानी बह रहा है समय रहते सिंचाई‍ विभाग के अधिकारी मौके पर जाकर ध्याअन दे तो किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सकता है ।जिलेभर में इस समय सभी डेम जरूरत से ज्याादा भर गए है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिलाओं को मंहगाई के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए : पवित्र कौर     |     मुख्यमंत्री पहुंचे कुंवरगढ़ महोत्सव में कहा पुनः कुंवरगढ़ के नाम से पहचाना जाएगा     |     अंबाडी और कयामपुर में आग का कहर, आकाशीय बिजली और शॉर्ट सर्किट से फसलें खतरे में, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ     |     बालमपुर घाटी बनी हादसों की घाटी,15 दिन में चौथी दुर्घटना     |     भाजपा जिला कर्यालय में पार्टी की कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित     |     अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का गैरतगंज में भव्य स्वागत     |     गढ़ी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,एक वर्ष पहले बनकर अब तक नहीं हुआ उद्घाटन,बंद ताले तोड़कर घुसे चोर     |     भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न     |     धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811