Let’s travel together.
nagar parisad bareli

सिलवानी नगर परिषद के कर्मचारियों ने की हड़ताल खत्म

0 541

 

विधायक रामपाल सिंह राजपूत और पूर्व जनपद अध्यक्ष तरुवर सिंह के आश्वासन के बाद पांचवें दिन की हड़ताल खत्म

सिलवानी रायसेन से देवेश पाण्डेय

नगर परिषद सिलवानी के लगभग सभी वेतन भोगी कर्मचारी 05 दिन से सामूहिक हड़ताल पर बैठे हुए थे । जिनकी सुनवाई अभी तक प्रशासन के द्वारा उनकी सुनवाई नहीं हो पाई ।
जैसा कि सिलवानी नगर परिषद में जो दो महिला कर्मचारीय नगर परिषद में कार्यरत है उनका व्यवहार सिलवानी नगर के आमजन के लिए ठीक नहीं है! उनके दुव्यर्वेहार के कारण ही सभी कर्मचारी काफी परेशान हैं! प्रशासन से हमारी मांगने की जिस तरह हम सब की मांग पर प्रशासन के द्वारा नूतन खरे का अटैचमेंट अब्दुल्लागंज कर दिया गया है! उसी प्रकार महिला कर्मचारी निहारिका नगाईच को तत्काल प्रभाव से सिलवानी से हटाकर अन्य किसी तहसील में किया अटैच या ट्रांसफर कर दिया गया ।
वहीं इस पूरे मामले को लेकर आज पूर्व जनपद अध्यक्ष ठाकुर तरुवर सिंह धरना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने सभी कर्मचारियों की बातों को सुना एवं सिलवानी विधायक व पूर्व लोक निर्माण मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह से चर्चा कर सभी कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि आपकी जो भी समस्या है उनको जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। जिस पर सभी कर्मचारियों ने उनकी बात का समर्थन किया और अपनी हड़ताल को खत्म किया। वहीं सभी कर्मचारी अपने काम पर वापस चले गए। वही ठाकुर तरुवर सिंह ने कहा कि आप सभी के साथ मैं हमेशा पहले भी खड़ा रहा हूं और आगे भी खड़ा रहूंगा। आप लोगों को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आएगी। आप सभी नगर में पूरी ईमानदारी के साथ काम करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811