Let’s travel together.

TODAY:: राशिफल बुधवार 13 जुलाई 2022

0 118

मेष -आत्मविश्वास रहेगा, परन्तु मन परेशान हो सकता है। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। माता को स्वास्थ्‍य विकार भी हो सकते हैं। मित्रों का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में मनवांछित परिणाम मिलेंगे। सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।

वृष – मन प्रसन्न रहेगा। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। वाहन सुख में कमी आएगी। मित्रों से भेंट होगी।

मिथुन – आत्मसंयत रहें। बातचीत में सन्तुलित रहें। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। आय के नए स्रोत विकसित होंगे

कर्क – मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। क्रोध की अधिकता हो सकती है। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। इच्छा-विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें। रुके हुए काम बनेंगे। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानियां हो सकती हैं।

सिंह – नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। मानसिक शान्ति रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं। परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। विदेश यात्रा पर जाना हो सकता है।

कन्या -शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। विदेश जाने के अवसर मिल सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। भागदौड़ रहेगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। बातचीत में संयत रहें। परिवार में मान-सम्मान बढ़ सकता है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आय में कमी आ सकती है।

तुला -मन में निराशा एवं असन्तोष हो सकता है। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति हो सकती है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे, परन्तु किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। माता-पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। चिकित्सकीय खर्च अधिक रहेंगे।

वृश्चिक -पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। कुटुम्ब-परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के लिए विदेश यात्रा की सम्भावना बन रही है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

धनु -मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु फिर भी आत्मसंयत रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति रहेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। वाणी में सौम्यता रहेगी। कुटुम्ब में मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। किसी पैतृक सम्पत्ति का लाभ हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मकर -आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नकारात्मकता का प्रभाव मन में हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता का सानिध्य मिलेगा। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। संबंधों में मधुरता आएगी। मित्रों से भेंट होगी।

कुंभ -मन अशान्त रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि के साथ स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। सेहत के प्रति सचेत रहें।

मीन -संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी, परन्तु रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। क्रोध के अतिरेक से बचें। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। आय की स्थिति में कमी बनी रह सकती है। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव भी रहेगा। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |     फिल्मी स्टाइल में शराब ठेकेदार की गाड़ी का पीछा, डंडों से हमला और अड़ीबाजी; 5 नाबालिग समेत 8 पर केस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811