Let’s travel together.

नगरीय निकाय चुनाव की उल्टी गिनती शुरु,भाजपा-कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवारों के अलावा निर्दलियों की भरमार

0 147

रिपोर्ट-कृष्ण कांत सोनी रायसेन

नगरीय निकाय चुनाव की उल्टी गिनती शुरु हो गई है। वार्डों में उम्मीदवारों ने अपनी ताकत झोंक दी है। वोटरों को रिझाने के लिए कोई साफ-सफाई तो कोई पेयजल व्यवस्था बेहतर बनाने का दावा करता नजर आ रहा है। इस बार भाजपा-कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवारों के अलावा निर्दलियों की भरमार है। जो कुछ वार्डों में दोनों राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों के लिए चुनौती बने हुए हैं। वही 2 वार्डों में इस बार आम आदमी पार्टी ने भी अपने उम्मीदवार उतारे हैं। कुछ वार्डों में पुराने पार्षद किस्मत आजमा रहे हैं जो ऐसे में उम्मीदवार वोटरों को भरोसे की खुराक देते दिखाई दे रहे हैं। भाजपा की कमान संभाले स्थानीय विधायक रामपाल सिंह एवं कांग्रेस की ओर से पूर्व विधायक व जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र पटेल अपनी. अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को जिताने के लिए आश्वासन एवं घोषणाओं की झड़ी लगा रहे हैं। सभी उम्मीदवारों के मुद्दे सड़क, नाली, पानी और आवासीय पट्टों के साथ आवास निर्माण कराए जाने सहित गरीबी रेखा में नाम जोड़ने, सामाजिक पेंशन दिलाए जाने जैसे वादे मतदाताओं से किए जा रहे हैं। कुछ पार्षद पुनः जीत की ओर अग्रसर है जबकि दो पूर्व पार्षद आवास योजना में 10-10 हजार रुपये लिए जाने को लेकर विवाद के घेरे में हैं, जो मतदाताओं के सवालों का जवाब देने से बचते नजर आ रहे हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राजगढ़ पुलिस का मानवीय चेहरा:08 माह की मासूम को मिली मां की ममता     |     आत्मा की आवाज, मूल्यबोध और धर्ममय जीवन ही सफलता का आधार” : मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज     |     रेंज हनुमान मंदिर, मंगलवार-शनिवार उमड़ती है हजारों श्रद्धालुओं की भीड़     |     बारिश न होने से बढ़ी किसानों की चिंता, धान की रोपाई ठप     |     प्रधानमंत्री योजना की सड़क खोदकर छोड़ दी, एक सप्ताह बाद भी नहीं हुई मरम्मत; दीवानगंज फैक्ट्री चौराहे पर हादसे का खतरा बढ़ा     |     सत्ती टोला को मिली पक्की सड़क की सौगात, 6.77 लाख की सीसी रोड का लोकार्पण, बरसों की परेशानी हुई दूर     |     सात दिन बाद नदी में दफन मिला विजय जैन का शव, हत्या की आशंका से सनसनी     |     एडवोकेट गिरजेश कुशवाहा बने लोक अभियोजक     |     कई परिवारों को मिली बड़ी सौगात: 152 आवासहीनों को पट्टे, 286 हितग्राहियों को पीएम आवास की स्वीकृति     |     डॉ. प्रभुराम चौधरी के प्रयासों से साँची विधानसभा को मिली 5 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811