Let’s travel together.

आंचलिक प्रबंधक ने सेंट मोबाइल ऐप का पोस्टर विमोचन किया

0 146

सुनील सोन्हिया की रिपोर्ट

पुणे । सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया डिजीटल माह मना रहा है इस अवसर पर ग्राहकों को सहज सरल रूप से बैंकिंग लेनदेन करने हेतु सेंट मोबाइल ऐप की विशेषताओं से संबंधित सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक
कार्यालय पुणे में ‘सेंट मोबाईल एप्प’ पोस्टर्स का विमोचन कार्यक्रम संपन्न हुआ.
पुणे अंचल प्रमुख श्री बी बी मुटरेजा ने ‘सेंट मोबाईल एप्प’ पोस्टर्स का विमोचन करते हुए बताया कि
सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया का ‘सेंट मोबाईल एप्प’ अनूठी विशेषताएं लिए हुए है जिसमें ग्राहकों की बैंकिंग आवश्यकताएं कहीं भी और कभी भी पूरी की जा सकतीं है. उक्त एप्लीकेशन में 24×7 बैंकिंग, ई
-पासबुक, मिनी स्टेटमेंट एवं नामांकन की सुलभता, फंड ट्रांसफर,चेकबुक, डेबिट/क्रेडिट/एटीएम कार्ड एवं इंट्रेस्ट सर्टिफिकेट हेतु मांग, बिल भुगतान,मोबाईल रीचार्ज एवं अन्य सेवाओं की उपलब्धता है. अंचल प्रमुख ने अपने सभी बैंक स्टाफ से अनुरोध किया है कि वे अधिक से अधिक ग्राहकों को इस सुविधा का लाभ पहुंचाएं उल्लेखनीय है कि उक्त पोस्टर्स मराठी और हिन्दी में तैयार किए गए है
ताकि महाराष्ट्र के निवासियों के लिए स्थानीय भाषा में सूचनाएं प्रदान की जा सके. उक्त कार्यक्रम में उपमहाप्रबंधक श्री संदिप्त कुमार पटेल, सहायक महाप्रबंधक श्री स्वदेश चंद्रा एवं अन्य अधिकारियों की सक्रिय उपस्थिति रही.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी 7 फरवरी 26 से 7 मार्च 26 तक होंगे किसान पंजीयन     |     भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811