Let’s travel together.
nagar parisad bareli

जज कॉलोनी में न्यायाधीशगण के द्वारा किया गया वृहद वृक्षारोपण

0 76

हेमेन्द्रनाथ तिवारी

उज्जैन । प्रकृति का संरक्षण करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। वृक्ष प्रकृति के आभूषण हैं। यदि हमें स्वस्थ जीवन जीना है तो उसके लिए स्वच्छ हवा का होना आवश्यक है, जो कि हमें पेड़-पौधों से ही प्राप्त हो सकती है। इसी उद्देश्य को देखते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आर.के.वाणी एवं जिला मुख्यालय में पदस्थ समस्त न्यायाधीशगण के द्वारा नवीन जज कॉलोनी उदयन मार्ग में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। श्री वाणी ने बादाम के पौधे का रोपण किया व अन्य सभी न्यायाधीशगण ने नीम, पीपल, आम, जामुन, आंवला, अशोक, बरगद, कठहल, बड़, गुलमोहर, अमरूद सहित विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं फलदार वृक्षों का रोपण किया । कार्यक्रम में परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश विवेक कुमार गुप्ता, अति. न्यायाधीश श्रीमती उषा गेडाम, विशेष न्यायाधीश अश्वाक अहमद खान, जिला न्यायाधीश संतोष प्रसाद शुक्ला, जितेंद्र सिंह कुशवाह, शशिकांत वर्मा, आदेश कुमार जैन, संजय राज ठाकुर, सुनील कुमार शोक, श्रीमती कीर्ति कश्यप, अभिषेक नागराज, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अरविंद कुमार जैन, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह सिंगार सहित अन्य सभी न्यायाधीशगण एवं न्यायालयीन कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811