Let’s travel together.

भाजपा सकारात्मक और कांग्रेस हमेशा नकारात्मक राजनीति करती है- जयपाल सिंह चावड़ा

0 15

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने गेहूं खरीदी केंद्र का किया शुभारंभ

सी एल गौर  रायसेन

भारतीय जनता पार्टी की सरकार हमेशा अन्नदाता किसानों के साथ मिलकर काम करती है और किसानों के प्रति सकारात्मक सोच के साथ कार्य करती है जबकि कांग्रेस पार्टी किसानों के प्रति हमेशा नकारात्मक सोच रखती है, आज 9 अप्रैल से पूरे प्रदेश में एक साथ गेहूं उपार्जन खरीदी केंद्रों पर खरीदी की शानदार शुरुआत की गई है, पहले सीमांत कृषकों 5 एकड़ वाले किसानों का पहले माल तोलकर शुरुआत हो रही है। प्रदेश के प्रत्येक खरीदी केंद्र पर आने वाले किसान भाइयों का किसान मोर्चा के पदाधिकारीयो द्वारा स्वागत किया रहा हैं, हमारा पूरा प्रयास रहेगा की प्रदेश के प्रत्येक खरीदी केंद्र पर एक-एक दाना किसानों का खरीदा जाए इस बात का विशेष ध्यान मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जी की सरकार रख रही है, प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में किसान समृद्ध खुशहाल हो रहे हैं और खेती को लाभ का धंधा बनाते हुए अनेक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी के किसानों को दिया जा रहा है।

उक्त आशय के सारगर्भित विचार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने सांची विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम मेहगांव स्थित मातेश्वरी वेयरहाउस पर गेहूं उपार्जन केंद्र का शुभारंभ करते हुए व्यक्त किए। इस दौरान श्री चावड़ा ने खरीदी केंद्र पर अपनी फसल बेचने के लिए आए किसान बंधुओ का फूल माला पहनाकर और उन्हें मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह जी चौहान, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जी के नेतृत्व में खेती अब किसानों के लिए लाभ का धंधा बन रही है, किसानों के हित में केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा अनेक कल्याणकारी योजना शुरू की है जिनका लाभ सभी किसानों को मिल रहा है। श्री शर्मा ने कहा कि हमारे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह जी हमारे रायसेन जिले के मेहगांव आकर खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है, उन्होंने क्षेत्र के सभी किसानों से आह्वान किया है कि किसी के बहकावे में न आकर अपना माल निर्धारित समय पर खरीदी केंद्रों पर ले जाकर विक्रय करें, किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी सभी खरीदी केंद्रों पर व्यवस्थाएं जुटाई गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी भी किसानों का भला नहीं कर सकती वह तो सिर्फ विरोध करती है परंतु हमारी भाजपा सरकार सुख-दुख की घड़ी में अन्नदाताओं के साथ हमेशा खड़ी है।

इससे पूर्व किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने तोल कांटे की पूजा अर्चना की इसके बाद माल की तुलाई शुरू की गई। भाजपा नेता राजेंद्र सिंह बघेल की ओर से सभी अतिथियों का साफा बांधकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री चावड़ा एवं भाजपा जिला श्री शर्मा ने किसानों को मिठाई खिलाकर उनका फूल मालाओं से सम्मान किया । इस अवसर पर कार्यक्रम में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत, प्रदेश महामंत्री कप्तान सिंह यादव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जमना सेन, भाजपा नेता राकेश तोमर,कमलेश राजपाल, धीरेंद्र सिंह कुशवाह, राजेंद्र सिंह बघेल, मीडिया प्रभारी सी एल गौर सहित क्षेत्र के अनेक किसान बंधु मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

वेतन न मिलने के कारण एस.ए.टी.आई. पॉलिटेक्निक कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी     |     भाजपा सकारात्मक और कांग्रेस हमेशा नकारात्मक राजनीति करती है- जयपाल सिंह चावड़ा     |     पं. गंगा प्रसाद पाठक की स्मृति पर शास्त्रीय गायन     |     कार्यकर्ता ही कांग्रेस की जड़ धरसीवा मंडल में बैठकों का दौर जारी     |     ई-केवाईसी के नाम पर महिलाओं को भटकाने का आरोप, कांग्रेस ने दी घेराव की चेतावनी     |     मौसम ने ली करवट, तेज हवा और बूंदाबांदी से किसानों की बढ़ी चिंता, खेतों में रखे अनाज बचाते रहे किसान     |     कयामपुर में ‘बाघ’ की दहशत, एक हफ्ते से पहाड़ पर लगातार मूवमेंट, तेंदुआ का मूवमेंट भी उसी के पास दिखाई दिया     |     भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर भीषण भिड़ंत, ट्रैक्टर में लगी आग, बड़ा हादसा टला, दोनों ट्रैक्टर ड्राइवर को मामूली सी चोट     |     दो दिन से बिजली गुल, क्षेत्र में हाहाकार पानी की सप्लाई भी ठप, -इनवर्टर भी नहीं दे रहा है साथ     |     एसडीएम अंकित जैन ने नव निर्मित आंगनवाड़ी भवन व तालाब का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811