Let’s travel together.

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा गैरतगंज का स्टेडियम: दूसरे चरण के निर्माण में भी अमानक सामग्री का बोलबाला

0 99

​करोड़ों की लागत, फिर भी बदहाली; मॉनिटरिंग के अभाव में खेल विभाग और निर्माण एजेंसी की मिलीभगत से हो रहा घटिया निर्माण
​सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज  रायसेन

जिले के गैरतगंज नगर के वार्ड क्रमांक 12 गैरतपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन खेल स्टेडियम पिछले तीन वर्षों से भ्रष्टाचार और लापरवाही का केंद्र बना हुआ है। कछुआ चाल से चल रहे इस निर्माण कार्य के दूसरे चरण में अब खुलेआम अमानक स्तर की निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। आलम यह है कि मॉनिटरिंग के लिए जिम्मेदार अधिकारी मौके से नदारद हैं और निर्माण एजेंसी बेखौफ होकर घटिया बाउंड्रीवॉल खड़ी कर रही है।

​पहले चरण की कहानी: 1.63 करोड़ स्वाहा, निर्माण अधूरा
​स्टेडियम का पहला चरण पुलिस हाउसिंग बोर्ड की एजेंसी ‘मेसर्स आरसी अग्रवाल’ द्वारा 1 करोड़ 63 लाख की लागत से किया गया था। आरोप है कि एजेंसी ने भारी भ्रष्टाचार करते हुए निर्माण को अधूरा छोड़ दिया। पहले चरण में बनाई गई संरचनाएं कुछ ही महीनों में जर्जर हो गईं। बाउंड्रीवॉल का बड़ा हिस्सा बनाया ही नहीं गया, जिसके कारण एक साल तक काम बंद पड़ा रहा।
​

दूसरे चरण में भी वही हाल: 70 लाख का बजट, गुणवत्ता शून्य

​विभाग ने अब दूसरे चरण के अधूरे कार्यों को करीब 70 लाख रुपये की लागत से नई एजेंसी के माध्यम से शुरू कराया है। लेकिन, इतिहास खुद को दोहरा रहा है। वर्तमान में चल रहे बाउंड्रीवॉल के निर्माण में बेहद घटिया अमानक स्तर के लोहे और सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है। बिना किसी तकनीकी मापदंड के आनन-फानन में दीवारें खड़ी की जा रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि तहसील स्तरीय खेल विभाग के अधिकारियों के संरक्षण में यह भ्रष्टाचार फल-फूल रहा है। मॉनिटरिंग के नाम पर स्थिति शून्य है।
​ मैदान की वर्तमान स्थिति: ‘बद से बदतर‘
​पहले चरण के काम की पोल आज मौके पर साफ देखी जा सकती है। स्टेडियम की हालत वर्तमान में बद से बदतर है मैदान के चारों ओर लगाए गए पेवर ब्लॉक और पत्थर उखड़कर बिखरने लगे हैं। खिलाड़ियों के लिए बनाया गया रनिंग एरिया मामूली ठोकर से भरभराकर गिर रहा है। स्टेडियम का मुख्य भवन लोकार्पण से पहले ही जर्जर अवस्था में पहुँच चुका है। निर्माण सिर्फ दिखावे की रंगाई-पुताई तक सिमट कर रह गया है।
​जांच की मांग
​नगरवासियों और खेल प्रेमियों ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। करोड़ों रुपये के सरकारी बजट का दुरुपयोग करने वाली एजेंसियों और मौन सहमति देने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग उठ रही है। यदि समय रहते गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ, तो यह स्टेडियम खिलाड़ियों के काम आने के बजाय केवल एक ‘जर्जर खंडहर’ बनकर रह जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811