किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
वर्षों से सिंचाई संकट झेल रहे किसानों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। शुक्रवार देर रात दीवानगंज के किसान बादाम विश्वकर्मा, मुकेश नायक, मुकेश साहू, नवल सिंह मीणा ने केंद्रीय कृषि मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बंगले पहुंच गए और नहर की लंबित मांग को लेकर जोरदार तरीके से अपनी बात रखी।
किसानों ने मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बताया कि दीवानगंज, देहरी, बरजोरपुर सहित कई गांव आज भी नहर के पानी से वंचित हैं, जबकि इसी योजना के तहत आसपास के कई गांवों तक सालों पहले पानी पहुंच चुका है। किसानों का आरोप है कि दीवानगंज के नाम से नहर स्वीकृत होने के बावजूद यहां के किसानों को ही इसका लाभ नहीं मिल रहा है।
इस दौरान मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनके आवेदन पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और समस्या के समाधान की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।
लेकिन किसानों का कहना है कि वे पहले भी कई बार जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा चुके हैं। किसानों ने पूर्व में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी को भी कई आवेदन सौंपे हैं, बावजूद इसके समस्या जस की तस बनी हुई है।
कुछ दिन पहले ही दीवानगंज आए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को आवेदन देते हुए उनके पैर पकड़ लिए थे। तब भी किसानों ने आवेदन दिया था।
दीवानगंज क्षेत्र के किसान हर साल फसलों को नुकसान और बढ़ते खर्चों से परेशान किसान अब जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं। उनका साफ कहना है कि अगर समय रहते नहर का पानी नहीं मिला, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
हम कई बरसों से जनप्रतिनिधियों को नहर के लिए आवेदन देते चले आ रहे हैं ले�