भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
जिले के सांची की ग्राम पंचायत शाहपुर के ग्राम भगवंतपुर में 28.26 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी ने कहा कि यह आंगनवाड़ी केंद्र बाल विकास और पोषण को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। इससे क्षेत्र के बच्चों और माताओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और उनका समुचित विकास सुनिश्चित होगा।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। अतिथियों ने आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर यहां उपलब्ध सुविधाओं की सराहना की।
नए केंद्र के शुरू होने से स्थानीय परिवारों को पोषण, स्वास्थ्य सेवाएं और प्रारंभिक शिक्षा की बेहतर सुविधा मिलेगी, जिससे गांव के समग्र विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
इस मौके पर गंगाराम चौकसे, सपना लावरिया, ग्राम पंचायत सरपंच मोहन किशोर, दिनेश अहिरवार, रूपवती भवानी जाटव, हरीश मालवीय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।