निःशुल्क पुस्तक वितरण कर छात्राओं को किया प्रोत्साहित
रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत आज शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, मंडीदीप में राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम 2026″ का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। इस अवसर पर छात्राओं को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया तथा उनसे संवाद कर शिक्षा के प्रति प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा गया कि शिक्षित व्यक्ति ही समाज की सशक्त नींव होता है! जो राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शिक्षा ही वह माध्यम है, जिसके द्वारा आत्मनिर्भर, जागरूक और मजबूत भारत का निर्माण संभव है।
इस दौरान छात्राओं को निरंतर मेहनत, लगन और परिश्रम के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया गया। उन्हें बताया गया कि शिक्षा के बल पर वे न केवल अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकती हैं!बल्कि अपने परिवार, समाज और क्षेत्र का नाम भी रोशन कर सकती हैं।

कार्यक्रम में छात्राओं के उत्साह और सहभागिता ने यह स्पष्ट कर दिया कि शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ रही है और शासन की योजनाएं जमीनी स्तर पर सकारात्मक प्रभाव छोड़ रही हैं।
अंत में समस्त छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं और उनके सफल जीवन की कामना की गई।