मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
हनुमान जयंती के उपलक्ष पर दीवानगंज सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। दीवानगंज, अंबाडी, सेमरा, नरखेड़ा, जमुनिया, निनोद, बरजोरपुर, सरार, कयामपुर, संग्रामपुर, करैया, गिदगढ़, बालमपुर, देहरी, सत्ती बांसिया, हिनोतिया, भंवरखेड़ी, छोला और चांद पिपरिया समेत कई गांवों में स्थित मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया गया है।
विशेष रूप से खेड़ापति हनुमान माता मंदिर, इच्छापूर्ति हनुमान मंदिर दीवानगंज, डोला घाट हनुमान मंदिर और कुलहड़िया के रेंज हनुमान मंदिर, श्री गणेश चौक मंदिर, अयोध्या धाम मंदिर अंबाडी, गायत्री मंदिर, रेलवे स्टेशन दीवानगंज हनुमान मंदिर सेमरा सहित अन्य मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिरों में पहुंचकर भगवान हनुमान के दर्शन कर रहे हैं।

मंदिरों में रामायण पाठ और धार्मिक अनुष्ठान भी प्रारंभ हो चुके हैं, जो गुरुवार तक निरंतर चलेंगे। भक्ति संगीत और भजन-कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है।
आयोजकों के अनुसार, समापन अवसर पर विभिन्न स्थानों पर विशाल भंडारों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
ग्रामीणों में उत्साह:
हनुमान जयंती को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है। जगह-जगह भक्त मंडलियों द्वारा सेवा कार्य और प्रसाद वितरण की तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं। पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल ने लोगों को आस्था के रंग में रंग दिया है।