रायसेन। जिले के सिलवानी विकासखंड में विद्यालयों के लिए बिना मांग के करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से कॉन्फ्रेंस हॉल फर्नीचर उपलब्ध कराए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में की गई प्राथमिक जांच में गंभीर अनियमितताएं उजागर हुई हैं।
जांच में पाया गया कि विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, सिलवानी में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 शिवम श्रीवास्तव ने प्राचार्यों को कार्यालय बुलाकर अपने स्तर पर कार्य आदेश तैयार कराए। बताया गया है कि इस पूरी प्रक्रिया में सक्षम प्राधिकारी से स्वीकृति नहीं ली गई और निर्धारित नियमों का पालन भी नहीं किया गया।
बिना अनुमति सामग्री क्रय और वितरण की प्रक्रिया को अनाधिकृत माना गया है। प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही, विस्तृत जांच की कार्रवाई प्रचलन में है।