Let’s travel together.

जल निगम ने ग्राम पंचायत गढ़ी में आयोजित की कार्यशाला, जल प्रदाय योजना को मज़बूत बनाने पर जोर

0 2

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिले की गैरतगंज तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत गढ़ी में मध्य प्रदेश जल निगम क्रियान्वयन इकाई भोपाल (नर्मदा रिवर एक्स टू) एवं गैरतगंज–सिलवानी ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना (ब्लॉक सिलवानी, गैरतगंज, बेगमगंज) के तहत क्लस्टर स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन सहायक संस्था हेल्प रेज होल्डिंग हैंड्स टू हेल्प द्वारा ग्राम पंचायत गढ़ी के सभा कक्ष में किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना को अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाना रहा।

कार्यशाला का आयोजन ग्राम सरपंच सैयद मसूद अली पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जनपद सदस्य प्रतिनिधि रिज़वान खां, बीजेपी नेता भागचंद चौरसिया, पूर्व जनपद सदस्य खेमचंद चौरसिया, आरईएस विभाग के एसडीओ नरेश ठाकरे, एपीओ विकास खरे, एसक्यूसी से एमसीएम अंबुज शुक्ला, एवं आरई रवेंद्र कुमार राज विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इसके साथ ही विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचों में इंदल सिंह मीणा (किर्रोदा), प्रेम सिंह ठाकुर (हिनोतिया महलपुर), नन्हें लाल सिलावट (हिनोतिया खास), कृष्ण मोहन दांगी (सुकर्रा), रंजीत सिंह गुर्जर (खेजड़ा महलपुर), दिलीप आदिवासी (बनखेड़ी), भगवान सिंह लोधी (रसीदपुर), पेंगवा सरपंच सहित अन्य ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं नीरज चौरसिया श्याम लाल, राजकुमार चौरसिया, रवि चौरसिया एवं अन्य सरपंच-सचिव, रोजगार सहायक, स्थाई समुदाय के सदस्य, जल समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा आशा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी की।

कार्यशाला में मुख्य रूप से जल प्रदाय योजना के क्लस्टर स्तर पर क्रियान्वयन, रखरखाव एवं जन-जागरूकता बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिभागियों को योजना के लाभ, संचालन प्रक्रिया एवं समस्याओं के समाधान के बारे में जानकारी दी गई।
आयोजन को ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना गया। इससे न केवल जल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी, बल्कि जल संरक्षण एवं उपयोग की बेहतर रणनीति भी विकसित होगी।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जल निगम की परियोजनाओं में सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना रहा। विशेषज्ञों ने बताया कि इस तरह के आयोजन से भविष्य में जल जीवन मिशन की प्रगति को और गति मिलेगी।

कार्यक्रम का संचालन सहायक संस्था हेल्प रेज होल्डिंग हैंड्स टू हेल्प द्वारा किया गया, जिसमें वैभव चौरसिया एवं अनिल कुमार चौबे सहित अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के अंत में भोजन उपरांत संस्था द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुँवरगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब     |     कुंवरगढ़ से कुंरा फिर कुंवरगढ,आदिवासी राजा की पहचान खोती विरासत हुईं पुनर्स्थापित     |     नई दिल्ली में आयोजित ‘वर्कशॉप फॉर लेजिस्लेटर्स’ में धरसीवां विधायक हुए शामिल     |     7 वर्ष से फरार हत्या का आरोपित अंततः पुलिस गिरफ्त में     |     खड़ी ट्रॉली में बाइक की भिड़त से बाइक चालक की मौत     |     हनुमान जयंती के उपलक्ष में ग्रामीण अंचलों में भक्ति का माहौल, मंदिरों में सजावट और रामायण पाठ शुरू     |     हाईवे 18 पर ‘भारी ट्राला’ बना मुसीबत, पंचायत का गेट हाईवे से हटकर निकाला रास्ता – 15 किमी में लगे 4 दिन     |     अंबाडी में रामलीला का समापन, रावण वध के साथ गूंजा जय श्रीराम का जयघोष     |     ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में मनाया प्रवेश उत्सव     |     दीवानगंज क्षेत्र में तेज बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, किसानों ने सर्वे की उठाई मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811