सभी हनुमान मंदिरों पर की गई साज सज्जा के साथ जोरदार तैयारियां
सी एल गौर रायसेन
जिला मुख्यालय रायसेन सहित जिले भर में शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक सभी हनुमान मंदिरों पर श्री हनुमान जन्मोत्सव की भव्य तैयारियां की गई है, कार्यक्रम को लेकर सनातन धर्म प्रेमियों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है । इस अवसर पर हनुमान मंदिरों पर रंग बिरंगी रोशनी की गई है,एवं मंदिरों को सजाया जा रहा है। सनातन धर्म प्रेमियों द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर कहीं भजन कीर्तन कहीं सुंदरकांड तो कहीं हनुमान चालीसा पाठ की तैयारी की गई है । इस अवसर पर हनुमान मंदिरों पर महा आरती के आयोजन को लेकर भक्तों ने अपने स्तर पर तैयारी कर रखी है अंजनी पुत्र श्री हनुमान जी महाराज की विशेष पूजा अर्चना करने के लिए हनुमान मंदिरों पर भक्तों की भीड़ रहेगी। जिला मुख्यालय पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की ओर से विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया है, आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में सनातन धर्म प्रेमियों से बाइक रैली में भाग लेकर धर्म का लाभ उठाने की अपील की है। नगर के प्राचीन गंज बाजार हनुमान मंदिर, पाटन देव श्री हनुमान मंदिर, बावड़ी पुरा श्री हनुमान मंदिर,गोपालपुर श्री हनुमान मंदिर, चोपड़ा मोहल्ला श्री हनुमान मंदिर, पुरानी बस्ती के बड़ा मंदिर, खुन खुन बाग वाले श्री हनुमान मंदिर, नवाब पुर श्री हनुमान मंदिर सहित सभी हनुमान मंदिरों पर श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव को लेकर व्यापक तैयारियां की गई है, चारों तरफ श्री हनुमान जी महाराज की शक्ति की भक्ति में लोग व्यस्त दिखाई दे रहे हैं।