सी एल गौर रायसेन
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा की अनुशंसा पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद पर रणधीर सिंह चौधरी को नियुक्त किया है उनकी नियुक्ति पर भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने श्री चौधरी को नवीन दायित्व के लिए अपनी ओर से बधाई दी है। ज्ञात हो कि रणधीर चौधरी भाजपा के ऐसे निष्ठावान जमीनी कार्यकर्ता है जो कि एक बूथ स्तर के कार्यकर्ता से लेकर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद तक पहुंचे हैं, बता दें कि यह सिर्फ भाजपा में ही संभव है निश्चित ही उनकी नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी इसके साथ ही उनके कार्य अनुभव का निश्चय ही भाजपा पार्टी को लाभ मिलेगा।