रायसेन। ग्राम खरगावली की शिक्षिका श्रीमती ऊषा सिंह उम्मेदसिंह ठाकुर के शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके लंबे कार्यकाल और शिक्षा क्षेत्र में दिए गए योगदान की सराहना करते हुए उपस्थितजनों ने उनके समर्पण, अनुशासन और विद्यार्थियों के प्रति उनकी निष्ठा को याद किया।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि श्रीमती ठाकुर ने अपने सेवाकाल में शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के नैतिक विकास पर भी विशेष ध्यान दिया, जो अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम के दौरान उन्हें उपहार एवं सम्मान-पत्र भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष गिरीश चंदेल, प्राचार्य ज्योति जैन, वरिष्ठ समाजसेवी उम्मेदसिंह ठाकुर, कमलेश बहादुर सिंह, शालिग्राम शर्मा, राजेश जोशी, अश्विनी शर्मा, राजेन्द्र बघेल, नीरज गौर, मोहर सिंह पाल, वीरेंद्र प्रताप, राजेन्द्र सक्सेना, चंदनसिंह गौर, ब्रह्मानंद, विजय यादव, शिवराज यादव, भगवत धाकड़, शेरसिंह, राजेश सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं शिक्षक उपस्थित रहे।