रायसेन। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ 1 अप्रैल को शहर के सभी बैंक शाखाएं तो खुली रहीं, लेकिन आम ग्राहकों के लिए पब्लिक डीलिंग नहीं की गई। दरअसल, बैंक कर्मचारी पूरे दिन पिछले वित्तीय वर्ष के खातों का मिलान और क्लोजिंग की प्रक्रिया में व्यस्त रहे।
बैंकों में 31 मार्च तक के सभी लेन-देन का हिसाब-किताब पूरा करने और नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के लिए रिकॉर्ड अपडेट करने का काम किया जाता है। इसी कारण 1 अप्रैल को बैंक में कैश जमा-निकासी, चेक क्लियरेंस और अन्य काउंटर सेवाएं ग्राहकों के लिए बंद रखी गईं।
हालांकि बैंक कर्मचारियों की उपस्थिति रही और आंतरिक कार्य पूरे दिन चलते रहे। कई ग्राहक बैंक पहुंचे, लेकिन पब्लिक डीलिंग बंद होने की जानकारी मिलने के बाद उन्हें वापस लौटना पड़ा।
बैंक अधिकारियों के अनुसार, 2 अप्रैल से सभी बैंक शाखाओं में सामान्य रूप से पब्लिक डीलिंग और बैंकिंग सेवाएं फिर से शुरू हो जाएंगी।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।