सुरेंद्र जैन धरसीवां रायपुर
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय धरसीवा के कुरा नगर पहुंचे यहां उन्होंने तीन दिवसीय कुंवरगढ़ महोत्सव का शुभारंभ करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के एक गढ़ कुंवरगढ़ जिसे आदिवासी राजा कुंवरसिंह के नाम से कुंवरगढ़ कहा जाता था अब पुनः वह कुंवरगढ़ के नाम से ही पहचाना जाएगा.

उन्होंने कुंवरगढ़ महोत्सव की कुंवरगढ़ वासियों को बधाई शुभकामनाएं देते हुए यहां के राजा कुंवरसिंह को नमन किया ओर 136 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण वो भूमिपूजन किया ओर कुंवरगढ़ महोत्सव के लिए क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा को धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दी….ज्ञात रहे कि कुंवरगढ़ महोत्सव की घोषणा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शिक्षामंत्री रहते हुए विधानसभा में की थी….कुंवरगढ़ महोत्सव के शुभारंभ के साथ बृजमोहन अग्रवाल का सपना भी साकार हुआ है