Let’s travel together.

मंगल बाजार में धर्मसभा: डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने हिंदू एकता और सेवा कार्यों का दिया संदेश

0 21

रामभरोस विश्वकर्मा मंडीदीप रायसेन

औद्योगिक नगरी मंडीदीप में राष्ट्रीय बजरंग दल, मध्य भारत प्रांत द्वारा मंगल बाजार क्षेत्र में भव्य धर्मसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग उपस्थित रहे और पूरे आयोजन में धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला।
सभा को मुख्य रूप से डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने संबोधित करते हुए हिंदू समाज की एकता, संगठन और सेवा कार्यों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि देशभर में संगठन द्वारा बड़े स्तर पर जनकल्याण और सेवा के कार्य किए जा रहे हैं, जिनका अंदाजा आम लोगों को नहीं हो पाता।
उन्होंने अपने संबोधन में हाल ही में आयोजित कुंभ का उल्लेख करते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद द्वारा करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए भोजन और आवास की व्यवस्था की गई। लगभग डेढ़ महीने तक 24 घंटे संचालित 14 भंडारों में प्रतिदिन हजारों लोगों को भोजन कराया गया, वहीं करीब 30 हजार लोगों के ठहरने की व्यवस्था भी की गई।
डॉ. तोगड़िया ने “हिंदू घर–रोग मुक्त घर” अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि देश में बड़ी संख्या में लोग ब्लड प्रेशर, डायबिटीज सहित विभिन्न बीमारियों से पीड़ित हैं। ऐसे में संगठन द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से लोगों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने समाज से आह्वान किया कि अधिक से अधिक लोग संगठन से जुड़ें और सेवा कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, जिससे जनकल्याण के कार्यों को और गति मिल सके।
कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय बजरंग दल एवं अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, मध्य भारत प्रांत द्वारा नगर मंडीदीप एवं जिला भोजपुर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी प्रस्तुत की गई।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर केंद्रीय संयुक्त महामंत्री प्रदीप गौर, मूलचंद साधजी, मंडीदीप नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष विपिन भार्गव एवं प्रांत महामंत्री संजीव पटेरिया, विभाग अध्यक्ष योगेंद्र ठाकुर, विभाग महामंत्री अजय पाल, विभाग संयोजक गोलू मालवीय, जिला सह संयोजक पिंटू सिंह एवं अंकित विश्वकर्मा, जिला अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा, छोटू मेहरा सहित विभाग के समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन धार्मिक वातावरण और संगठनात्मक एकता के संदेश के साथ हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस, बिजली और ईंधन की बढ़ती कीमतों के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस का ज्ञापन     |     जैन समाज ने मनाई महावीर स्वामी की जयंती, जियो और जीने दो का दिया संदेश     |     भोपाल में युवा विधायकों का दो दिवसीय सम्मेलन     |     पंचम सरसंघचालक स्व. सुदर्शन जी की स्मृति में 17वें महोत्सव में सरफ़राज़ हसन के निर्देशन में वैचारिक नाटको का मंचन     |     पंचायत में भ्रष्टाचार का ‘पारिवारिक खेल’: नियमों को ताक पर रखकर हो रहा सरकारी राशि का आहरण     |     मंगल बाजार में धर्मसभा: डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने हिंदू एकता और सेवा कार्यों का दिया संदेश     |     ऐतिहासिक नगरी कुँवरगढ़ के गौरवशाली इतिहास का होगा पुनरुद्धार; 31 मार्च से शुरू होगा तीन दिवसीय ‘कुँवरगढ़ महोत्सव’     |     गैस और पेट्रोल की समस्या को लेकर कांग्रेस ने दिया राज्यपाल के नाम ज्ञापन     |     भगवान महावीर का जन्मोत्सव सांची में भारी धूमधाम एवम हर्षोल्लास से संपन्न     |     महावीर जयंती पर निकली श्री जी की शोभा यात्रा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811