Let’s travel together.

भाजपा के एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन

0 37

 सी के पारे हरदा

भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती और आगामी योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण बातें साझा की।
प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल ने कहा कि सरकार और संगठन दोनों ही स्तरों पर सभी नियुक्तियां तय समय सीमा के भीतर की जाएंगी और कोई भी पद लंबे समय तक खाली नहीं रखा जाएगा। उन्होंने निगम-मंडल और अन्य संस्थाओं में अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि प्रक्रिया निर्धारित समय पर पूरी होगी। साथ ही नगर पालिका और नगर परिषद में एल्डरमैन की नियुक्तियों को लेकर भी कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई।

मूंग खरीदी के मुद्दे पर भी प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी बात रखते हुए कहा कि सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के माध्यम से किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि भाजपा किसानों की सरकार है और किसानों के हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को “राष्ट्र प्रथम” का मंत्र देते हुए कहा कि संगठन में सबसे पहले राष्ट्र, उसके बाद संगठन और कार्यकर्ता का स्थान आता है। उन्होंने पुराने और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान पर भी जोर दिया और कहा कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से संगठन और मजबूत होता है।
प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि यदि कोई साथी किसी कारणवश नाराज होकर संगठन से दूर हो गया है तो उसे मनाकर वापस लाया जाएगा। संगठन की ताकत कार्यकर्ताओं की एकजुटता में ही है।
कार्यक्रम के समापन सत्र में पूर्व मंत्री कमल पटेल, सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, भारत सिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, देवी सिंह सांखला, बसंत राजपूत, राजेश गोदारा, नगर मंडल अध्यक्ष नितेश बादर सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा के एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन     |     नारी एक जिम्मेदारियां अनेक:: ट्रैफिक सिंगिंग कॉर्प सोनाली सोनी और पंखुरी किरनप्रकाश सहित पांच समाज सेवियों को आवाज अवार्ड     |     परिवार को सशक्त और सुखी बनाने का स्थान है रसोई     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व विधायक स्व.श्री यादवेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि     |     क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा भवन रीवा का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया लोकार्पण     |     महावीर जयंती के एक दिन पूर्व विशाल अहिंसा रैली निकली     |     श्री सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभा यात्रा     |     सिमरोदा स्कूल में लापरवाह शिक्षकों पर गिरेगी गाज, जांच के बाद जारी होंगे नोटिस     |     गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811